अदिती दीवान मेरिट में

आज जहां कोचिंग और ट्यूशन सफलता के लिए बेहद आवश्यक समझे जाते हैं वहीं अदिती दीवान मेरिट में आकर जैसी होनहार छात्राएं भी हैं जो बिना किसी ट्यूशन के सफलता का परचम लहरा रही है ।

अदिती दीवान हमें तुम पर नाज़ है...

प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान (95.40 प्रतिशत) प्राप्त करने वाली अदिती दीवान सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में गणित की छात्रा है ।

नियमित रूप से 5-6 घंटे पढ़ाई कर मेरिट में स्थान वाली अदिति का मानना है कि सफलता प्राप्त करने के लिए किसी भी ट्यूशन या कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती ।

अदिति ने बताया कि जब उनके प्रिंसिपल अशोक देवांगन ने मेरिट में स्थान होने की सूचना दी तो उनकी मम्मी की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे । अदिति, एनआईटी से सीएस में बीई, कम्‍प्‍यूटर साइंस में बी. इ. करना चाहती है और अदिती दीवान का अगला लक्ष्य एमटेक करना है ।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.