गढ़मुक्‍तेश्‍वर परशुराम जयंती गाजियाबाद उत्‍तप्रदेश 16 मई 2010

गढ़मुक्‍तेश्‍वर 16 मई 2010 - भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अंतर्राष्‍ट्रीय ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी सदस्‍यता पं. गजेन्‍द्र शर्मा (प्रवक्‍ता) ने की गोष्‍ठी में मुख्‍ अतिथि राम मनोहर लोहिया इण्‍टर कॉलेज गढ़मुक्‍तेश्‍वर के प्रधानाचार्य श्री डॉ. मूलचंद दीक्षित तथा संगठन के प्रदेश संयोजक डॉ. हर्षवर्धन शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्‍वलित करते हुये माल्‍यार्पण किया तथा वक्‍ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये ब्राह्मणों से संगठित होकर राष्‍ट्र रक्षा का संकल्‍प लिया। मंच संचालन संगठन के युवा जिला अध्‍यक्ष पं. मुकेश कौशिक ने किया, गोष्‍ठी में देवी प्रसाद गौड़ (पत्रकार) कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अलिल पाराशर ने आये अतिथियों का माल्‍यार्पण कर स्‍वागत किया युवा ब्राह्मण नेता पं. देववर्धन शर्मा नक परशुराम की भांित शस्‍त्र और शास्‍त्र के बल पर समाज को राष्‍ट्रहित में आगे बढ़ाने का संकल्‍प दिलाया तथा पं. अमर शर्मा, पं. लख्‍मणकुमार शर्मा, पं. रामकुमार शर्माशिवकुमार सैनी आदि ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिये प्रकाश डाला।

गढ़मुक्‍तेश्‍वर परशुराम जयंती गाजियाबाद उत्‍तप्रदेश 16 मई 2010गढ़मुक्‍तेश्‍वर परशुराम जयंती गाजियाबाद उत्‍तप्रदेश 16 मई 2010

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.