ज्योतिष प्रश्नों के उत्तर श्रीमती चंद्रा पाण्डेय के द्वारा
विनय पाण्डे
प्रश्न - नौकरी में हालात ठीक नहीं है ? यह कब तक रहेगा दूसरी नौकरी कब मिलेगी ?
उत्तर - आप धनु लग्न एवं मकर राशि के है, अभी आप वर्तमान में गुरु महादशा के राहू अंतरदशा में चल रहे हैं, साथ ही शनि देव की अढ़ैय्या भी आपकी राशि में चल रही है । अत: नौकरी में मानसिक परेशानी उतार-चढ़ाव ढ़ाई सालों तक आते रहेंगे । म0 जनवरी म00म से म माह हेतु कुछ शांति महसूस करेगें फिर परेशानी का अनुभव होगा, आपकी पत्रिका में कालसर्प योग भी है अत: कालसर्प योग का अनुष्ठान कराएं एवं राहु का सवा लाख जाप अनुष्ठान कराएं । शिव कृपा होने पर परेशानी दूर होगी । ढ़ाई साल बाद दूसरी नौकरी मिलने के योग बनते हैं। read more »

भारतीय रुद्राक्ष परदेशियों को खासा आकर्षित कर रहा है । यहां मेले में आई विदेशी युवतियों में से अधिकांश को रुद्राक्ष धारण करते हुए देखा जा सकता है ।बुल्गारिया से आई टीना और जर्मनी के स्वेन को भी आप रुद्राक्ष पहने देख सकते हैं, हालांकि इन्हें एक सन्यासी ने रुद्राक्ष की मालाएं भेंट की हैं । हां, इंग्लैंड की आयरिन ने रक्तचाप और हृदय रोग से बचने के लिए रुद्राक्ष की माला खुद खरीदी है ।
अर्धकूंभनगर में संगम तट पर इन दिनों ऐसे अनेक विदेशी मिल जाएंगे जिन्होंने रुद्राक्ष की मालाएं पहन रखी हैं । इनमें से कई विदेशी व्यक्तियों को रुद्राक्ष के बारे में कुछ जानकारी है और कई ऐसे भी जो सिर्फ रुद्राक्ष को एक माला के तौर पर जानते हैं बुल्गारिया की टीना ने रुद्राक्ष बस इसलिए पहन रखा है, क्योंकि एक सन्यासी बाबा ने रुद्राक्ष की माला उसे भेंट की है । रुद्राक्ष पहनने के बारे में उन्होंने बताया : बाबा ने मुझे यह माला दी और तोहफे का सम्मान करते हुए मैंने इसे पहन लिया ।
वैसे, मुझे नहीं मालूम कि इससे कोई फायदा होता है या नहीं । उधर, इंग्लैंड के यार्कशायर से आई आयरिन के लिए यह एक दवा के समान है । उसने अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखने व हृदय रोग से बचने के लिए रुद्राक्ष की माला पहनी है आयरिन के अनुसार : मुझे एक योग गुरु ने बताया कि रुद्राक्ष पहनने से मैं अपने उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण पाकती हूं सो मैंने इसकी माला पहन ली । माला पहनने के बाद मेरा रक्तचाप नियंत्रित है । read more »
श्रीमती शशि शर्मा
प्रश्न - वर्ष 2007 कैसा रहेगा ?
उत्तर - आप धनु लग्न एवं धनु राशि की है, अभी आप गुरु महादशा में चल रही है जो कि श्रेष्ठ है वर्ष 2007 अंक ज्योतिषानुसार मंगल का वर्ष है जो कि आपके लिए पंचमेश है, साथ ही पराक्रमस्य है यह आपकी पत्रिकानुसार योगकारी है, अत: श्रेष्ठतम उपलब्धियों का वर्ष रहेगा एवं संतान पक्ष से हर्ष एवं उन्नति के समाचार प्राप्त होंगे ।
कु. नीरा दीक्षित
प्रश्न - क्या मेरी पत्रिका में मंगल दोष है , यदि है तो मुझे क्या करना चाहिए ? read more »
Vipra Varta Comments Recent
3 weeks 4 days ago
11 weeks 1 day ago
12 weeks 5 days ago
18 weeks 2 hours ago
18 weeks 3 days ago
19 weeks 3 days ago
20 weeks 30 min ago
20 weeks 2 days ago
23 weeks 1 day ago
26 weeks 4 days ago