नम्रता शर्मा मेरिट में

नम्रता शर्मा हमें तुम पर नाज़ है...

छत्‍तीसगढ़ राज्य में तीसरे और जिले में प्रथम स्थान पर आईं सरस्वती शिशु मंदिर आमातालाब धमतरी की छात्रा कु. नम्रता शर्मा आगे चलकर इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में इंजीनियर बनना चाहती है ।

मेरिट में आई नम्रता शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व जिले का नाम रौशन किया है । नम्रता ने कहा कि वह इस मेरिट सफलता को पाने हर रोज करीब 5 घंटे पढ़ाई की और तीन अलग अलग शिक्षकों के पास ट्यूशन भी पढ़ी ।

अपने परिवार और देश के लिए कुछ कर दिखाने की तमन्ना रखने वाली नम्रता अपना प्रेरणास्रोत भारत के सबसे बड़े गणितज्ञ रामानुजम को मानती है । अपनी सफलता का श्रेय उसने माता शशि शर्मा, पिता के.के. शर्मा, प्राचार्य प्रदीप आचार्य व गणित शिक्षिका कु. लक्ष्मी सिन्हा को दिया है ।

उसे पढ़ाई के साथ - साथ हैंडबाल, डांस, बैडमिंटन और पेंटिग का भी शौक है । वह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती है ।

Comments

नम्रता शर्मा हमें तुम पर नाज़ है...

साझा करने के लिए धन्यवाद. मैं बस readout दिलचस्प वेबसाइट आपके जानकारीपूर्ण विषय है. मैं इस्लाम के बारे में अपने विचार की सराहना करते हैं. यह वास्तव में बहुत उपयोगी सभी के लिए है विशेष रूप से मेरे लिए क्योंकि मैं हर तरह का ज्ञान प्राप्त करना चाहता हूँ. मैं सिर्फ इतना कहना है कि अपनी भावना का वर्णन बहुत अच्छा है और समझने के लिए आसान इसलिए चाहता हूँ, मैं सराहना करता हूं और बहुत बहुत बहुत बहुत इस्लाम प्यार करता हूँ. एक बार फिर धन्यवाद.

icnd test

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.