ब्राह्मण समाज

Ajay Tripathi's picture

आओ- भारत के ब्रांड और ब्रेन बनें

ब्राह्मण एक ऐसे निर्धन व्यक्ति की संज्ञा है, जिसे मुद्रा पर नहीं, अपितु विद्या पर आस्था है । यही उसका सर्वोत्तम आदर्श है । ब्राह्मïण के लिए तो भिक्षा ही धन है । आदिकाल से ब्राह्मïण भिक्षा पर जीने का विश्वासी रहा है । जगन्नाथ महाप्रभु ने अपने ब्राह्मïण भक्त की श्रद्धा पर रीझते हुए जो संस्कार दिया । उसका सार है - ब्राह्मण मुझे मो आहार । लक्ष्मी को ब्राह्मïण के घर आनंदानुभूति कहां होती है ।

ब्राह्मण निर्धन हुआ तो क्या हुआ, एक वही है जो पवित्र पैतृकता में जन्म लेता है, पवित्र आचरण करता है,यश कमाता है और लोगों को पाठ पढ़ाकर उन्हें पूर्णता की ओर उन्मुख करता है । वह सनातन परंपरा का संपोषक रहा है। सोलह संस्कारों का साक्षी एवं संचालक । ब्राह्मïण होने का मतलब सूर्य बनना है, जिसके उदय होते ही रात की कलुषताओं का रंग विलीन हो जाता है । ब्राह्मïण होने का अर्थ सामाजिक परिसरों का शुद्धीकरण है, जहां न प्रतिशोध के लिए जगह है और न ही दमन के लिए, ब्राह्मïण का आशय है विशाल समुद्र है जो कभी नहीं घटता है । सदा से ही ब्राह्मïण का धर्म और कर्म कुव्यवस्था के विरूद्ध संघर्ष को दिशा देना रहा है । तभी तो ज्ञान, चेतना, विद्या, वाणी तथा अभिव्यक्ति का पवित्रतम् उत्तरदायित्व उसके नाम है ।

राजा को ही भुसूर नहीं कहा जाता, ब्राह्मïण ही भुसूर कहलाते हैं । ब्राह्मïण बिना राजा के रह सकता है, किन्तु एक राजा ब्राह्मïण के बिना कदापि नहीं । ब्राह्मïण सर्वथा, सर्वदा शांति का पुजारी रहा है । वह समाज के सभी वर्गों एवं वर्णों की प्रसन्नता के लिये गीत गाता रहा है । जो समय आने पर आयुध भी धारण कर लेता है । वह चाणक्य बनकर नंदवंश की यातना सेप्रजा को मुक्ति दिलाने में भी पीछे नहीं हटता । वह ब्राह्मïण ही है, जो कभी द्रोणाचार्य बनकर कौरव वंश को समूल नष्टï करने का गुरू मंत्र पांच पांडवों को देता है । कभी वह अश्वत्थामा बनकर युद्ध की रणभेरी बजाता है, तो कभी वह परशुराम बनकर विध्नकारी शक्तियों को नामोनिशान मिटा देता है ।

ब्राह्मण पंडित है और पांडित्य उसकी पहचान । वह अग्रजन्मा है, इसलिए वह सभी भाईयों का मार्गदर्शक भी है । वह द्विज है, इसलिए उसे दुनिया के अनुभवों का दोहरा लाभ प्राप्त होता है । ब्राह्मïण सर्वश्रेष्ठï विद्यार्थी है और सर्वश्रेष्ठï प्राध्यापक भी । हमारी खुबिया हमारी पहचान है । हमारे युवा आज के इंटरनेट मोबाईल युग कर लो दुनिया मुी में के विपरीत दुनिया के मुी में समाते जा रहे हैं । एक ब्राह्मïण चाणक्य एवं एक परशुराम बनकर सम्पूर्ण समाज का उद्धार किया करता था, पर आज हम भीड़ में गुम होते जा रहे हैं ।  read more »

Shailendra Sharma's picture

ब्रह्मर्षि का कार्य शास्त्र का विकास करना था

छत्तीसगढ़ राज्य की उर्वरा भूमि पर विप्र वार्ता का जन्म चार वर्ष पूर्व सर्वाधिक शुभ एवं अगणनीय मूहूर्त पावन अक्षय द्वितीया के दिन हुआ, पचासवां अंक आपके हाथों में सौंपते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है । इस अवसर पर आप सभी का साधुवाद करते हुए धन्यवाद देता हूं एवं साथियों को शुभकामनाएं ।

आदिकाल से ब्राह्मïण ऋषि, परमेश्वर का सेवाधर्म पालक एवं द्योतक रहा है । विशिष्टï दृष्टिï रखने वाले व्यक्ति को ऋषि कहा जाता है वेदों के अनुसार वर्ण व्यवस्था में ब्राह्मïण को मनुष्य के शरीर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त था वो मस्तिष्क माना जाता है , भारतीय परम्परा में बह्मï के खोज करने वाले ज्ञानी को ब्रम्हर्षि कहा गया । ब्रह्मïर्षि का कार्य शास्त्र का विकास करना था । ऋषियों ने यक्ष रूपी विचारों को जागृत कर लोक चेतना तक पहुंचाने का कार्य कुशलतापूर्वक किया है । ऋषि चिंतनशील सेवाभावी, वाणी का लोक कल्याण में उपयोग करते थे इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय संस्कृति त्याग, तपस्या और सहनशीलता की पहचान है । ब्राह्मïण ने सदैव चाणक्य और परशुराम के रूपमें लोक कल्याण के लिए ही शस्त्र और शास्त्रों का प्रयोग किया है ।  read more »

Ajay Tripathi's picture

तिरोड़ा में प्रथम परिवार परिचय सम्मेलन सम्पन्न

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित तिरोड़ा में सर्व ब्राह्मïण समाज का परिवार परिचय सम्मेलन का प्रथम आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । पारस मेरिज ब्यूरो के संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मïण समाज के युवाओं ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. सर्व युवा ब्राह्मïण परिषद के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाघाट (म.प्र.) ब्राह्मïण समाज के अध्यक्ष श्री गणेश मिश्रा ने की । विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता चंसोरिया एवं गोंदिया ब्राह्मïण समाज के अध्यक्ष सचिन मिश्रा (बंटी) उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री मिश्रा ने समाज के लिए इसे उपयोगी बताया ।

एवं प्रथम प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि म.प्र. व छ.ग. अंचल से लगा हुआ महाराष्टï्र का यह क्षेत्र सभी विप्र जनों के लिए जोडऩे का माध्यम बनने जा रहा है । मुख्य अतिथि श्री अजय त्रिपाठी ने ब्राह्मïण संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में किये जा रहे कार्यों का विस्तार से वर्णन किया । उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए ब्राह्मïणों का नेतृत्व अनिवार्य है ।

वर्तमान समय में राजनीति विकास की धुरी व सर्व कार्यों के लिए कर्ता की भूमिका में है । इसलिए सर्वप्रथम विप्र जन एक जुट होकर सर्व समाजों के कल्याणार्थ नेतृत्व करने आगे आये । कलयुग में संघे शक्ति कलयुगे कहा गया है इसलिए सभी समाज एकजुट हो रहे हैं । ब्राह्मïण समाज को भी काल के अनुसार एकजुट होना पड़ेगा और सभी समाजों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत कर धुरी व केन्द्र के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश व समाजों के समग्र विकास का नेतृत्व करना होगा ।

उन्होंने बताया कि इसी विचारधारा को लेकर छत्तीसगढ़ में परशुराम सद्भावना यात्रा का आयोजन गत दो वर्षों से निरंतर किया गया है । यहां एक राज्य एक जन का नारा देकर सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने व जोडऩे ब्राह्मïण समाज संगठित होने की दिशा में अग्रसर है । श्री अशोक शर्मा ने बताया कि अपने प्रथम प्रयास के रूप में पारस मैरिज ब्यूरो ने कार्य करना प्रारंभ किया है । इस कार्य की शुरूआत उन्होंने घर परिवार परिवार की और आज इस मंच पर 75 युवक युवती विवाह हेतु सूचीबद्ध हुए हैं । अधिकांश लोगों ने आगे बढक़र अपना तथा अपने परिवार का परिचय देकर समाज के समक्ष प्रेरणीय कार्य किया है ।  read more »

गढ़मुक्‍तेश्‍वर परशुराम जयंती गाजियाबाद उत्‍तप्रदेश 16 मई 2010

गढ़मुक्‍तेश्‍वर 16 मई 2010 - भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अंतर्राष्‍ट्रीय ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी सदस्‍यता पं. गजेन्‍द्र शर्मा (प्रवक्‍ता) ने की गोष्‍ठी में मुख्‍ अतिथि राम मनोहर लोहिया इण्‍टर कॉलेज गढ़मुक्‍तेश्‍वर के प्रधानाचार्य श्री डॉ. मूलचंद दीक्षित तथा संगठन के प्रदेश संयोजक डॉ. हर्षवर्धन शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्‍वलित करते हुये माल्‍यार्पण किया तथा वक्‍ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये ब्राह्मणों से संगठित होकर राष्‍ट्र रक्षा का संकल्‍प लिया।  read more »

कोलकत्‍ता ब्राह्मण सम्‍मेलन 2010

कोलकत्‍ता ब्राह्मण सम्‍मेलन 2010कोलकत्‍ता ब्राह्मण सम्‍मेलन 2010

कोलकत्‍ता ब्राह्मण सम्‍मेलन 2010 - 2कोलकत्‍ता ब्राह्मण सम्‍मेलन 2010 - 2

कोलकत्‍ता ब्राह्मण सम्‍मेलन 2010 - 3कोलकत्‍ता ब्राह्मण सम्‍मेलन 2010 - 3

Syndicate content