समग्र ब्राह्मण प्रांतीय महासभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने प्रदेश संगठन के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की । श्री पाण्डेय ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित होकर प्रदेश के विप्र जन एक राज्य एक जन का नारा बुलन्द किये और प्रदेश में सामाजिक एकता समरसता, सद्भावना एवं भाईचारे की भावना को बढ़ाने विभिन्न कार्य किये जायेंगे । घोषित पदाधिकारी निम्नानुसार है - संरक्षक - श्री बद्रीधर जी दीवान, श्री लाल जी मिश्र, श्री रामशरण जी तिवारी, अध्यक्ष - वीरेन्द्र पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष - डॉ. प्रकाश नारायण शुक्ला, प्रेमशंकर गौटिया रायपुर, कोषाध्यक्ष - दशरथ प्रसाद शुक्ल, महासचिव -रमेश पटाक, राजनांदगांव, उपाध्यक्ष - जानकी शर्मा, धमतरी, आर.एन. अवस्थी, अंबिकापुर, नंद किशोर तिवारी, बिलासपुर, सावित्री बेन जोशी, रायपुर, नरसिंह रथ , जगदलपुर, सचिव- पी. भानुराव , दुर्ग, अशोक चौधरी, राजनांदगांव, रंजना तिवारी बिलासपुर, पदमेश शर्मा, चांपा, प्रमोद दुबे, रायपुर, ओम शर्मा, कुनकुरी (जशपुर), सुरेश शर्मा, रायगढ़, प्रमोद तिवारी,महासमुन्द, शैल दुबे, जगदलपुर, प्रभाकर पाण्डेय कवर्धा, अरविंद मिश्रा बेमेतरा, कार्यालयीन स्थायी मंत्री -अमृत लाल बिलथरे , जिला संयोजक/सह संयोजक - महासमुन्द - डॉ. अखिलेख त्रिपाठी, राजनांदगांव - शशिकांत अवस्थी, धमतरी - राधेश्याम शर्मा, दुर्ग- अजय शर्मा, रमेश तिवारी, कोरिया - आर.एस. मिश्रा (मनेन्द्रगढ़), ओंकार पाण्डेय बैकुण्ठपुर, चांपा- जांजगीर - शिव कुमार तिवारी, रायगढ़- सतीश कुमार पाण्डेय, राकेश भारद्वाज, रायपुर - राजेश शर्मा,श्रीमती सुनीता चंसोरिया, दंतेवाड़ा - गुलराज शर्मा, अंबिकापुर - देवेन्द्र नाथ दुबे, जशपुर - देवकी महाराज,सत्यनारायण शर्मा, जगदलपुर -मदन दुबे, बिलासपुर -डॉ. मुक्तीपद घोषाल, राजेश मिश्रा, कोरबा - बृजेश कुमार शुक्ला, हरिश परसाई । कवर्धा नवल किशोर पाण्डेय । कार्यकारिणी सदस्य - कुसुम शर्मा, रायपुर, राधेश्याम शर्मा, दुर्ग, सच्चिदानंद उपासने (रायपुर) देवेन्द्र पाण्डेय, कोरबा, अरूण शर्मा, कोरबा, एल.एन. तिवारी, रायपुर, अशोक शर्मा, राजनांदगांव, रमाकांत शुक्ला, रायपुर, चन्द्रप्रकाश बाजपेयी (बिलासपुर), इंजी. अशोक शर्मा, रायपुर, श्रीनिवास मिश्र, जगदलपुर, पवन शर्मा, कांकेर, गोपाल शर्मा, धमतरी, शशिकांत द्विवेदी (राजनांदगांव), रवि त्रिपाठी, अंबिकापुर, विजय त्रिपाठी, जशपुर (पत्थलगांव) घनश्याम शर्मा (रायपुर), डॉ. सुमन मिश्र (रायपुर) , डॉ. निरूपमा शर्मा (रायपुर), अरविन्द दुबे (दल्लीराजहरा),पुरन्दर मिश्र ( बसना),ज्योतिनंद दुबे (पाली), वेदांती तिवारी (बैकुण्ठपुर), रमा देवी शर्मा (रायपुर), विजय पाण्डेय (राजनांदगांव), लालता प्रसाद शुक्ला (मुंगेली), विश्वनाथ शर्मा (रतनपुर), डॉ. देवेन्द्र कौशिक (कटघोरा), प्रभुनाथ मिश्र (भिलाई), श्रवण शर्मा (रायपुर), भगवान धर दीवान (अभनपुर), माधव राव टांकसोल (महासमुन्द) चन्द्रप्रकाश व्यास (रायपुर ), विजय अग्निहोत्री (केशकाल), मधुसुदन शर्मा (रायपुर ), गौरीशंकर शुक्ला (रायपुर ) युवा शाखा अध्यक्ष - पदेन अध्यक्ष सर्व युवा ब्राह्मण परिषद अजय त्रिपाठी महिला शाखा अध्यक्ष - श्रीमती सुमन पुरोहित, भिलाई, कार्यकारी अध्यक्ष-ममता राय, प्रबुध्द जन प्रकोष्ठ संयोजक - श्री सी.पी. शर्मा (इंजीनियर), करूणा तिवारी (अधिवक्ता ), सुभाष नेगी (इंजीनियर) स्वरोजगार एवं संस्कार प्रकोष्ठ संजोयक - अजय मिश्रा, सह संयोजक - मुन्ना लाल दुबे शेष प्रकोष्ठों की घोषणा बाद में की जायेगी ।
राम कथा के प्रणेता के रूप में वाल्मीकि रामायण का नाम सर्वप्रथम लिया जाता है । वाल्मीकि रामयाण को स्मृत ग्रंथ माना गया है इस ग्रंथ की रचना माता सरस्वती की कृपा से हुई थी । इस ग्रंथ को ॠतम्भरा प्रज्ञा की देन बताया जाता है । रामायण की रचना संस्कृत भाषा में हुई है ।
श्री रामचरित मानस की रचना गोस्वामी दुसलीदास द्वारा संवत 1633 में सम्पन्न हुई थी । अवधी भाषा में रचित इस महाकाव्य की रचना दो वर्ष सात महीने छब्बीस दिन लगे थे । इस ग्रंथ में बालकाण्ड, आयोध्या कांड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दरकाड, लंकाकाण्ड तथा उत्तरकाण्ड के रूप में सात काण्ड है । सागर में सागर की भांति इन सात काण्डों में ही श्रीम राम के सम्पूर्ण चरित्रको समाहित किया गया है । read more »
अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रघुनाथ त्रिपाठी के राजधानी रायपुर आगमन के अवसर पर स्थानीय आशीर्वाद भवन परिसर में छत्तीसगढ़ समग्र ब्राह्मण प्रांतीय महासभा एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद रायपुर, विप्र वार्ता परिवार की ओर से एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है । समारोह के अध्यक्षता समग्र ब्राह्मण प्रांतीय महासभा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पाण्डेय ने की इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव हरि प्रकाश गोस्वामी भी उपस्थित थे । read more »
रायपुर । युवा साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा को राष्ट्रीय हिन्दी अकादमी छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल महामहिम श्रीमती प्रभा राव ने गांधी जयंती पर शिमला में आयोजित राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन में इसकी घोषणा की ।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ इकाई का गठन किया है जिसमें डॉ. सुधीर शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया । उद्धाटन समारोह में यह नियुक्त पत्र छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधि के रूप में गए संचालक तपेश गुप्ता को सौंपा गया ।
विश्व हिन्दी सम्मेलन न्यूयार्क सहित सात देशों में हिन्दी सम्मेलन और गोष्ठी में शामिल हो चुके डॉ. सुधीर शर्मा छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा के प्रदेश संचालक भी है । विप्र वार्ता परिवार की ओर से अनेकोनेक बधाईयां .....।
पं. संजीव ठाकुर को भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा 5001/- शॉल तथा श्रीफल से सम्मानित कर प्रथम अखिल भारतीय मैथिलीशरण गुप्त साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया , यह पुरस्कार अइखल भारतीय गहोई वैश्य समाज द्वारा स्थापित किया गया है। यह सम्मान व पुरस्कार पं. संजीव ठाकुर की प्रयोगधर्मी कृति अगली कई सांझ नहीं आया वह पर प्रदान किया गया है। read more »
सिध्दार्थ शंकर सतपथी पिता श्री उपेन्द्र सतपथी छ.ग. माध्य. शिक्षा मंडल हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) 2008 सरस्वती शिशु मंदिर बसना में अध्ययनरत मेधावी छात्र को 600 अंकों में 545 अंक 91 % प्रतिशत कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्राह्मण समाज बसना को गौरान्वित किया ।
हे वीर ! विभूवित ! विश्व- विजय !
हे धीर ! धवलकृत ! धरणी धर !
आओ सत्कर्म संकल्प करे
उच्छल उज्जवल उल्लास भरे
नित नव प्रभात नभ लाने का
हम विप्र बंधु श्रीगणेश करे...
चहुं ओर कांति क्षिप्त होने लगी है
मुख मण्डल आभा खोने लगी है
लुप्त अनलतेज अन्वेषण का
हम विप्र बंधु श्री गणेश करे ...
समर्पण पथ पग कमल प्रदर्शित
आत्म प्रेरण स्वावलंबन दर्शित
सबल संगठन निर्माण का आओ
हम विप्र बंधु श्री गणेश करे...
संजय तिवारी,कोषाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, पाण्डातराई
रायपुर । सनातन धर्म महासभा एवं ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने शिव सेना द्वारा शंकराचार्य कॉलेज में की गई तोड़फोड़ की निन्दा करते हुए गुण्डागर्दी एवं अवैद चंदा वसूली पर रोक की मांग की है, इन संगठनों ने कहा कि हिन्दूवादी संगठन शिवसेना में कुछ असामाजिक तत्व तोड़फोड़ कर रहे हैं ।सनातन धर्म महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष महामण्डलेश्वर सिध्द बाबा व अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कीर्ति भूषण पांडेय, पं. जानकी प्रसाद शर्मा तथा डा. मधुसूदन पुरोहित ने आज पत्रकार वार्ता में कहा कि वे शिक्षा संस्थानों में शांति चाहते हैं, शिक्षा का माहौल बिगड़ा तो छात्रों व पालकों को सामने आना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य कॉलेज भिलाई स्थित मंदिर में तोड़फोड़ की । उन्होंने एवं आदि शंकरा आचार्य की मूर्ति भी तोड़ डाली इससे कॉलेज को लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ, सिध्द बाबा व पं. पाण्डेय ने बताया कि इस घटना से शंकराचार्य कॉलेज के छात्र सदमे में है उन्होंने कहा कि चंदा उगाही के लिए शिक्षा संस्थानों को ब्लेकमेल करना गलता है ।
सर्व युवा ब्राह्मण परिषद का मुख पत्र विप्र वार्ता की प्रत्येक प्रति मुझमें समाज व संगठन के प्रति निष्ठा व कर्तव्यपरायणता की उज्जवल भावना जागृत करती है । इस धर्म, नैतिकता एवं आध्यत्म के पतन युग में कोई ब्राह्मणत्व की रक्षा का बीड़ा उठा सकता है, तो वह है समर्थ विप्र युवा शक्ति । परन्तु आवश्यकता है तो इस शक्ति को उचित व सुदृढ़ मार्गदर्शन की और इस कार्य में आपकी पत्रिका पूर्णत: सक्षम एवं प्रभावी है । read more »
दशहरे का पर्व दसों प्रकार के पापों को काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है । हजारों वर्षों के कालक्रम में रूढ़ होते हुए जगह जगह की माटी की सौंधि गंध से कालान्तर में यह महोत्सव अपने अलग अलग रूपों में आयोजित एवं परिवर्धित होता रहा है धेश के विभिन्न भागों मे ंयह त्यौहार उमगं, उत्साह और उल्लास से मनाया जाता है ।
दशहरे के पावन त्यौहार का शुभ दिन त्रेतायुग में भगवान श्रीराम की लंकापति राक्षसेन्द्र रावण पर विजय की स्मृति में प्रेरणा पर्व के रूपमें मनाया जाता है । आज के दिन ही देवताओं और मनुष्यों पर चिरकाल से अत्याचार के छाए हुए बादलों को चीरकर सदाचार का सूर्य आलोकित हुआ था । आज के दिन ही मां भगवती सीता को लंका की अशोक वाटिका से मुक्ति मिली थी । प्रभु श्रीराम के वियोग की ज्वालाओं में धधकते हुए माता सीता के तन एवं मन को सुखद संयोग की शीतलता एवं मधुरता का सान्निध्य मिला था ।
दशहरा का यह प्रेरणा पर्व मानव मन में छाई हुई निराशाओं के बीच आशा का संचार करता है। यह त्यौहार हमें संदेश देता है कि अन्याय और अत्याचार का साम्राज्य चाहे जितना फैलजाए लेकिन एक न एक दिन उसे न्याय और सदाचार के हाथों पराजित होना ही पड़ता है। यह दिन हमें संदेश देता है कि दु:ख की कालीरात चाहे जितना सता ले किन्तु यदि हम अपना धैर्य न छोड़ें तो सुख का प्रभात अवश्य
आएगा । दशहरा का पर्व अन्याय का अन्त है और आगाज है न्याय का इसी स्मृति को अक्षुम्य बनाये रखने के लिए जा भी ग्रामीण अंचलों एवं शहरी क्षेत्रों में रामलीला का सजीव नाटय मंचन किया जाता है । इसमें भगवान राम के मर्यादित सत्य स्वरूप एवं रावण के आसुरी दुश्चरित्र के द्वन्द की नौटंकी की जाती है। रावण के अत्याचारों की कालिमा से जब लोग त्रस्त हो जातेहैं तो न्याय और सदाचारके संपोषक श्रीराम संग्राम में रावण का वध करते हैं , उसी याद को ताजा करते हुए रामलीला के दसवें दिन लोग रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ का पुतला जलाते हैं । read more »
Vipra Varta Comments Recent
1 day 18 hours ago
3 weeks 4 days ago
3 weeks 5 days ago
4 weeks 14 hours ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 4 days ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 2 days ago
7 weeks 4 days ago