जनवरी-2009

ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज का प्रथम राष्‍ट्रीय महिला सम्मेलन सम्पन्न

भिलाई । छत्तीसगढ़ ब्रम्ह भट्ट ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा का शताब्दी समारोह एवं प्रथम महिला सम्मेलन दिनांक 27-28 दिसंबर 2008 को प्रगति भवन सिविक सेंटर में सम्पन्न हुआ । दो दिवसीय सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय श्री भट्ट ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष डॉ. शोभनाथ राय भट्ट द्वारा किया गया सम्मेलन के विशेष अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री बृजेश शर्मा एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय थे ।

सम्मेलन के आरंभ में प्रथम दिवस पर यज्ञ द्वारा सभी देवता गणों को आमंत्रित कर समाज का झंडावंदन किया गया । तत्पश्चात राष्‍ट्रीय अध्यक्ष श्री शोभनाथ राय जी द्वारा फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्धाटन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं महिलाए पुरूषों एवं बालक बालिकाओं के लिए आयोजित की गई थी जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । महिला सम्मेलन का प्रारंभ सरस्वती पूजन एवं राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मंहिला प्रकोष्ठ श्रीमती आभा भट्ट के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर हुआ इस वसर पर अखिल भारतीय श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री श्रीमती अलकाबेन ब्रम्हभट्ट अहमदाबाद से श्रीमती अनुभा शर्मा जबलपुर से सत्यभामा पाण्डेय कानपुर से संध्याराव नागपुर से गायत्री शर्मा सिवनी से तथा किरण बाला राय भोपाल से माला शर्मा इंदौर से उपस्थित थी ।  read more »

पं. संजीव ठाकुर का सम्मान

एन.ए.व्ही ग्रुप तथा बालाजी सलासर ग्रुप द्वारा विगत दिनों राष्‍ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । हास्य कवि सम्मेलन में राष्‍ट्रीय हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे (दुर्ग), डॉ. शालिनी सरगम (नई दिल्ली) तथा संजीव कुमार ठाकुर (रायपुर) द्वारा लगातार ठंडी रात में स्त्रोताओं को अपनी व्यंग्य एवं धारधार रचनाओं से सराबोर
किया ।
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि श्री संजीव ठाकुर ने अपनी हास्य कविताओं से स्त्रोताओं को गुदगुदाया । उसके पश्चात उन्होंने देश में हुए आतंकवादी हमलोंपर अपनी दर्द भरी व्यंग्य कविताओं का पाठ किया ।  read more »

अमेरिका में गीता ज्ञान

अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में महान धार्मिक ग्रंथ श्रीमद भागवदगीता की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया गया है । सेटनहाल यूनिवर्सिटी ने जीवन में गीता के महत्व को देखते हुए यह फैसला किया है । विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि गीता के ज्ञान से छात्र जीवन की जटिलताओं को सहजता से समझ सकते हैं और इस प्रकार उनमें चुनौतियों से संघर्ष करने की क्षमता विकसित हो सकेंगी ।

न्यूजसी र्मे 1856 में स्थापित स्वायत कैथोलिक सेटनहाल विश्वविद्यालय में स्टिलमेन बिजनेस स्कूल के प्रोफे श्री एडी अमर ने इस बात की जानकारी दी । उन्होंने इस निर्णयको अपने में अनूठा बताया । इस विश्वविद्यालय में दस हजार आठ सौ छात्रों में से एक तिहाई से ज्यादा गैर इसाई है । इमें भारतीय चात्रों की संख्या काफी ज्यादा है । फैसले के पीछे प्रमुक भूमिका निभाने वाले प्रोफे श्री अमर ने कहा कि विश्वविद्यालय में कोर कोर्स के तहत सभी छात्रों के लिए अनिवार्य पाठयक्रम होता है। इसका अध्ययन सभी विषयों के छात्रों को करना होता है।  read more »

सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेंली का वार्षिक प्रतिवेदन

मुंगेली अंचल में विप्रो का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां के विप्र वेदों के तीनों काण्डों ज्ञानकाण्ड, कर्मकाण्ड और उपासना कांड के पुराणों उपनिषदों, दर्शनों, रामायण गीता आदि महान शास्त्रों के मर्मज्ञ रहे हैं । यहां समस्त सनातन व्रत, त्यौहार, सांस्कृतिक पर्व मनाने की गौरवशाली परम्परा रही है। विप्र जन एक होकर ब्रह्मत्व की गंगा बहाते रहे हैं । उनकी सांगठनिक एकता के दर्शन होते रहे हैं ।

बदलते राजनीतिक आर्थिक, सामाजिक व राष्‍ट्रीय परिवेश में समय ब्राह्मण एकता की आवश्यकता महसूस हुई तब इसे साकार रूप देते हुए अक्षय तृतीया को सर्व ब्राह्मण युवा मंच का गठन हुआ । प्रदेश स्तर पर सर्व ब्राह्मण परिषद के गठन उपरांत 24.4.07 भगवान परशुराम जयंती के दिन सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली का विधिवत गठन हुआ ।  read more »

गणतंत्र दिवस की पावन बेला

गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर आप एवं आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं....

समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत धान उपार्जन पूर्णरूपेण कम्प्यूटरीकृत भारत सरकार के ई - गवर्नस पुरस्कार से पुरस्कृत । राज्य के कृषकों से प्रदेश की 1333 सेवा सहकारी समितियों के 1577 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान उपार्जन ।  read more »

राजिम कूंभ 9 फरवरी से

पर्यटन, संस्कृति तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में पूजा अर्चना के बाद धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन और संस्कृति विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर 9 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजिम कूंभ की तैयारियों का जायजा लिया ।

बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव श्री डॉ. दुर्गेश मिश्रा, आयुक्त भू- अभिलेख श्री श्रीनिवासुलु, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री आर.पी. जैन, आयुक्त संस्कृति एवं पुरातत्व श्री राकेश चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री सुनील मिश्रा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।

श्री अग्रवाल ने बैठक में कहा कि राजिम कूंभ की ख्याति अब अंतराष्‍ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है , शंकराचार्यों, महामंडलेश्वरों और विभिन्न अखाड़ों का आशीर्वाद मिलने से राजिम कुम्भ की धार्मिक महत्ता भी बढ़ी है । श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्ष के राजिम कूंभ के व्यापक स्वरूप को देखते हुए इस वर्ष और अधिक प्रबंध करने की जरूरत है ।

राजिम कूंभ में कल्पवास की तैयारी शुरू - माद्य पूर्णिमा से शुरू होने जा रहे राजिम कूंभ में शाही स्नान के लिए नागा साधुओं का आगमन शुरू हो गया है । वहीं प्रदेशके पर्यटन व संस्कृति विभाग द्वारा मेले के पूर्व माघ मासी कल्पवास की तैयारी शुरू कर दी गयी है । छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजिम कूंभ का आयोजन प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से किया जाता है जो शिवरात्रि तक चलता है । इस वर्ष माघ पूर्णिमा 9 फरवरी और शिवरात्रि 23 फरवरी को है ।  read more »

लोक प्रिय ब्राह्मण हितैषी विप्र वार्ता हिन्दी मासिक

संपादक के नाम पत्र

आपका लोक प्रिय ब्राह्मण हितैषी विप्र वार्ता हिन्दी मासिक सितम्बर 2008 प्राप्त हुआ ।

प्रसन्नता के साथ-साथ आपको हार्दिक कृतज्ञता तथा आभार । आपको यह जान कर प्रसन्नता होगी कि श्री भट्ट ब्राह्मण एकता एवं राजनैतिक चेतना सम्मेलन दिनांक 14.12.08 को गांधी पार्क, गोण्डा में बड़ी सफलता से सम्पन्न हुआ । यह सफलता प्रान्तीय भट्ट ब्राह्मण सभा उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष रिटायर्ड मंजर श्री वीरेन्द्र शर्मा भट्ट जी के अथक प्रयासों, उत्साह व ब्राह्मणों के समस्त संगठनों को मजबूत कर सामूहिक एकता को मूर्तरूप देने तथा सर्व ब्राह्मणों की अभेदय शक्ति से भारत के उत्थान तथा उच्चतम शिखर पर पहुंचान की बलवती इच्छा के धारणा से संभव हो पाई ।
- डॉ. बी.एन. शर्मा भट्ट

मैंने विप्र वार्ता के कई अंक पढ़े । आप सभी पत्रिका से जुड़े महानुभाव को कोटिश: बधाई।  read more »

अखिल भारतीय परशुराम विप्र मंच का गठन

गत दिनों एक बैठक में राष्‍ट्रीय विप्र मंच का गठन किया गया । जिसमें प्रमुख प्रकोष्ठों तथा अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी । विप्र मंच के पदाधिकारी में अध्यक्ष प्रभात मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष नागेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांसु व्यास, संयोजक राघवेन्द्र मिश्र, सचिव प्रशांत नीरज ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय पिल्‍ले, उपाध्यक्ष योगेश मिश्राको पदाधिकारी घोषित किये गये ।  read more »

आओ इतिहास बनाएं....

नाम - श्री पं. शंकर सहाय दीक्षित
शिक्षा - इन्टर , दो साल का डिप्लोमा कृषि
जन्म तिथि या आयु -78 वर्षीय अतिरिक्त अधीक्षक शास. कृषि प्रक्षेत्र से सेवानिवृत्त अधिकारी को नर्सरी प्रबन्धन विशेष योग्यता हासिल है ।  read more »

कुकिंग के गुण सीखें महिलाएं....

तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ साथ उनकी रेसिपी जानने में भी महिलाएं काफी एक्साइटेड नजर आई। कुकिंग केदौरान बरती जाने वाली सावधानी और स्पेशल डिश की रेसिपी भी नोटकर हर किसी ने कुकिंग के गुर जाने ।  read more »

Syndicate content