संतूर की खनक से सजी महफिल

रायपुर । संतुर वादन भातखंडे ललितकला शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के आज दूसरे दिन पं. शिव कुमार शर्मा का संतुर वादन और पं. उल्हास कलालकर का शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया ।

दोनों नामचीन कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुति को संगीत प्रेमियों ने ध्यान से सुना । कालीबाड़ी रोड पर गुरुकूल परिसरमें शाम साढ़े 7 बजे आयोजित उक्त कार्यक्रम में पहले दिन प्रख्यात फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज जोशी द्वारा निर्देशित नाटक चाणक्य का मंचन हुआ । इसे मुंबई के 27 कलाकारों की टीम ने मंचित किया था ।

इसी ंकी में आज शाम पदम विभूषण पं. शिव कुमार शर्मा ने जहां संतुर का कर्णप्रिय वादन प्रस्तुत किया वहीं शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्द फनकार पं. उल्हास कशालकर ने शास्त्रीय गायन पेश किया ।

इस प्रस्तुति में तबला परसंगत करने केलिए मुंबई से पं. योगेश सम्सी और हारमोनियम पर संगत करने के लिए पं. सुधीर नायक विशेष तौर पर आए थे । तबला और हारमोनियम पर संगत करने वाले कलाकार भी काफी अनुभवी थे । सुगम संगीत के रसिकों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया ।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.