समाचार

छत्तीसगढ़ की धड़कन विमोचित

रायपुर । लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक सादे समारोह में छत्तीसगढ़ की धड़कन नामक मासिक पत्रिका का विमोचन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुनील सोनी ने की । इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कीमासिक पत्रिका अपनी निर्भिक शैली एवं निष्पक्षता के द्वारा प्रदेश वदेश की खबरोंसे आम जनता को अवगत कराएगा ऐसी मैं आशा करता हूं ।

कार्यक्रम में अजय त्रिपाठी, शैलेन्द्र शर्मा, अनुराग मिश्रा, जितेन्द्र शुक्ला, मुकेश शाह, हेमंत तिवारी, प्रकाश पुजारा, संतोष शर्मा, भावेश पिथारिया, जितेन्द्र शुक्ला, यशवं, पुरोहित, राजनारायण द्विवेदी, मनीष वोरा एवं महुवा मजुमदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Ajay Tripathi's picture

सुखोई उड़ा सुमन शर्मा ने रचा कीर्तिमान

दुनिया के सबसे जांबाज लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई की काकपिट पर अब तक के पुरूष वर्चस्व को चकनाचूर करते हुए एक भारतीय युवती ने इसमें उड़ान भर इतिहास रच दिया है ।

भारतीय युवती सुमन शर्मा ने रूस में हाल ही में सम्पन न एयर शो में भारत के लिए यह गौरव अर्जित किया और सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली वह विश्व की प्रथम महिला बन गयी ।

सुखोई विमान भारतीय वायु सेना में 12 साल से है और रूस की वायु सेना का भी यह अग्रिम पंक्ति का विमान है लेकिन यह पहला मौका था जब कोई महिला इसकी काकपिट में बैठी । सुमन शर्मा वही युवती है जिन्होंने इस साल के एयरो इंडिया में अमरीकी लड़ाकू विमान एफ-16 और रूसी विमान मिग-35 में उड़ान भरी थी लेकिन सुखोई -30 एमकेआई असैनिकों की उड़ान के लिए अभी तक उसका सपना ही बना हुआ था । दुनिया भर के पायलट सुखोई में उड़ान भरने की हसरत रखते हैं लेकिन भारत की एक साधारण युवती को सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने कीर्तिमान बनान ेका अवसर दिया ।  read more »

नर्मदा जंयती पर विष्णु ब्रह्मनाम पाठ

रायपुर । नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा नर्मदा जयंती समारोह का आयोजन किया गया । वहीं सामाजिक लोगों ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर श्री विष्णु ब्रह्मनाम का पाठ किया ।

अध्यक्ष सुभाष चंद्र नेगी ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें गायन, वादन, फैंसी ड्रेस, खेलकूद आदि शामिल है। कार्यक्रम में मेधावी छात्र सिध्दार्थ डोंगरे वछात्रा गौरी को छात्रवृत्ति प्रदान की गई । इस मौके पर श्रीधर पारे, डॉ. भालचन्द्र शुक्ला, आरएन जोशी, विनोद काशिव, सुधीर उपरीत, संजीवगुहे, ओमप्रकाश पराशर, प्रकाश राजवैद्य आदि मौजूद थे ।

Shailendra Sharma's picture

विप्र कॉलेज में खेल प्रतिभाएं सम्मानित

रायपुर । विप्र महाविद्यालय में महाविद्यालय के खेल प्रतिभाओं का सम्मान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे ने किया । अध्यक्षता विप्र शिक्षण समिति केअध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की । विशिष्ठ अतिथि नरेन्द्र तिवारी, एल.एन. तिवारी, अविनाश शुक्ला थे । इस मौके पर रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कीटीम का प्रतिनिधित्व करने वाले कॉलेज के खिलाड़ी अभिषेक खरे (क्रिकेट), दीपक धनवा (लम्बी कूद ) और महिला क्रिकेट में नीलम दुबे का सम्मान किया गया ।

Syndicate content