Felicitation

साहित्यकार डॉ. संध्यारानी सम्मानित

रायपुर । छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ साहित्यकार सम्मान समारोह में साहित्यकार डॉ. श्रीमती संध्या रानी शुक्ला को सम्मानित किया गया । उन्हें राजस्व मंत्री अमर अग्रवाल व राजभाषा आयोग अध्यक्ष पं. श्यामलाल चतुर्वेदी के हाथों शाल, श्रीफल, सम्मान निधि, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये ।

Shailendra Sharma's picture

डॉ. महेन्द्र ठाकुर वास्तुविद मणि से अलंकृत

रायपुर । इंडिनय कॉलेज ऑफ एस्ट्रालॉजी एंड एस्ट्रानामी कोलकाता व एशियन एस्ट्रालाजस कांग्रेस के 19 वें अधिवेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एशियन ज्योतिष सम्मेलन में राजधानी रायपुर के प्रख्यात ज्योतिष महाचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर को वास्तुवदि मणि की उपाधि से सम्मानित किया गया । सम्मेलन में उन्हें फलित ज्योतिष अंक ज्योतिष, हस्तरेखा व मेडिकल एस्ट्रालॉजी के सत्र में विशेष अतिथि का दर्जा दिया गया । विप्र वार्ता परिवार की ओर से बधाई ।

विभाष को भारतेन्दु हरिशंचद्र पुरस्कार

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापक विभाष कुमार झा को भारतेन्दु हरिशचंद्र राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्माानित किया गया है । दिल्ली के शास्त्री भवन में आयोजित समारोह में केन्  read more »

डॉ. सुरेन्द्र दुबे पद्मश्री से अलंकृत

रायपुर । छ.ग राजभाषा आयोग के सचिव एवं प्रदेश के सुप्रसिद्ध हास्यकवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे को राष्टï्रपति भवन में 31 मार्च को राष्टï्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री से अलंकृत किया । वही अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन उज्जैन द्वारा इस वर्ष का टेपा सम्मान डॉ. दुबे को उज्जैन में गया। डॉ. सुरेन्द्र दुबे को टेपा सम्मान 2009 में देने की घोषणा हो चुकी थी, परन्तु अमेरिका प्रवास के कारण उन्होंने सम्मान ग्रहण नहीं किया ।

इस वर्ष उन्हें पुन: टेपा सम्मान 2010 से अलंकृत किया गया है । यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है । विप्र वार्ता परिवार की ओर से बधाईयां ।

Vipra Online's picture

ब्राह्मïणों का हुआ सम्मान

कोरबा । छत्तीसगढ़ सरयूपारीण द्विज परिवार का सम्मान समारोह जय मां भवानी गौशाला कुटुरमाल में किया गया । अपेक्स बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मïण समाज सदैव से जागरूक रहा है और देश के सतत प्रगति के लिए हमेशा से प्रयासशील रहा है । हर वर्ग के लोगों को शिक्षा दीक्षा देने में महती भूमिक रही है । सशक्त समाज ही संगठित राष्ट्र दे सकता है । बदलते परिवेश में ब्राह्मïण समाज को एकजुटहोकर कार्य करने की आवश्यकता है ।

ब्राह्मïण समाज जब एकत्रित होता है तब समाज एवं देशहित में सकारात्मक परिणाम हासिल होता है । समारोह को संबोधित करते हुए तरूण मिश्रा ने कहा कि प्राचीन काल में राजा महाराजाओं ने ब्राह्मïणों को उसके गुणों एवं योग्यता के कारम विशेष सम्मान देते थे, आज हमारे समाज में ब्राह्मïण का लोप होता जा रहा है उसे हमें स्वयं चरित्र एवं कर्म के आधार पर पुन: प्राप्त करना होगा ।

इस अवसर पर उमेश गौरहा ने कहा कि हम सब अपने संस्कार भूलते जा रहे हैं, बच्चे का जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कार होते हैं उन संस्कारों को अपने बच्चों को सिखाये ताकि भविष्य में उन पर अमल करें । कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता के पूजा अर्चना तथा आरती कर किया गया । इसके पश्चात बालको के कलाकारों द्वारा लोकरंजनी कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी । सांस्कृतिक कार्यक्रम में गरौव तिवारी द्वारा तबला वादन, पं. शिवराज शर्मा द्वार ाभजन एवं टीवी समाचार की प्रस्तुति की गई । इस कार्यक्रम में 51 द्विज बंधुओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर ज्योतिनंद दुबे, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, आर.एन. पाण्डेय, किशोर शर्मा, कामेश्वरधर दीवान, मधुसूदन शुक्ला, विजय शर्मा, सुधीर शर्मा, नंदकिशोर तिवारी, भूपेन्द्र शर्मा, जवाहर शर्मा,पुरूषोत्तम पाण्डेय, के.के. मिश्रा, अशोक शर्मा, उत्तम शर्मा, राजेश तिवारी, श्रीमती मंजूषा शर्मा पं, उमाकांत दुबे, श्रीमती मनोरमा शर्मा, चंचला तिवारी, ज्योति शर्मा, प्रतिबा शर्मा उपस्थित थे ।

Ajay Tripathi's picture

प्रदेश की जनता ने दिलाया सम्मान

पद्म श्री से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे से साक्षात्कार

रायपुर । छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के सचिव एवं प्रदेश शासन के विशेष कत्र्तव्यस्त अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र दुबे किसी परिचयके मोहताज नहीं है । उन्होंने अब तक पांचहजार से ज्यादा मंचों पर कविता पाठ किया हैा। अमेरिका के तीस शहरों में पचास कार्यक्रम देने के साथ ही दुबई, कनाडा, ओमान, इंडोनेशियम में भी उन्होंने कविता पाठ किया है । छत्तीसगढ़ के जाने माने कविडॉ. दुबे को साहित्य के 7ेत्र में विशिष्टï उपलब्धियों के लिए इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया गया है । हरिभूमि ने उनसे खास बातचीत की । प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश-

अपनी शिक्षा एवं अन्य उपलिब्धयों के विषय में बताएं ।

मेरा जन्म दुर्ग जिले के बेमेतरा गांव में सन 1953 में हुआ था । मैंने आयुर्वेद में डिग्री हासिल करने के बाद अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिलकी । मेरा रूझान बचपन से ही काव्य पाठ की ओर था । पहली बार 1985 में मैं मंच पर कविता पाठ करने गया । पहली बार मंच पर प्रस्तुति दे रहा था इसलिए स्वाभाविक रूप से थोड़ा डरा हुआ था लेकिन इसके बाद मुझमें आत्मविश्वास आ गया । मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने में मेरी पत्नी का भी काफी सहयोग रहा । मैंने रायपुर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से भी कविता पाट किया । उइसके अलावा सब व सोनी टीवी में वाह वाह कार्यक्रम में भी मेरा काव्य पाठ प्रसारित हो चुका है । रायपुर दूरदर्शन के लिये कुष्ठï जनसंख्या नियंत्रण विषय पर मैंने एक फिल्म की पटकथा भी लिखी । मेरे द्वारा रचित कविताएं आईआईटी कानपुर द्वारा इंटरनेट पर प्रसारित की गई है ।

अपनी काव्यात्मक एवं सााहित्यिक उपलब्धियों के संबंध में बताएं -

मेरी दो काव्य संग्रह-मिथक मंथन और किस पर कविता लिखूं प्रकाशित हो चुकी है । इसके अलावा छत्तीसगढ़ी नाटिका नवा सुरूज और छत्तीसगढ़ी हास्य कविता मोर पड़वा गवां गे, सड़क नाटक संग्रह दो पांच का आदमी और नेशनल बुक ट्रस्ट से झूठ का परिणाम नामक कहानी की पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है ।

आपको अब तक कितने सम्मान एवं पुरस्कार मिल चुके हैं ?

मुझे अब तक कई राष्टï्रीय एवं अंतर्राष्टï्रीय सम्मान मिल चुके हैं । इसमें प्रमुक रूप से उत्तरप्रदेश शासन की तरफ से अट्टहास सम्मान, वन एवं पर्यावरम मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय पुरस्कार और कहानी के लिए साक्षरता का राज्य स्तरीय सम्मान और व्यंग्य श्री सम्मान सामिल है । मैंने एककविता अमेरिका के राष्टï्रपति बराक ओबामा के सम्मान में भी लिखी थी, इसके लिए मुझे न्यूयार्क कान्सलावासमें सम्मानित भी किया जा चुका है । अमेरिका के ओहयो राज्य के गर्वनर की तरफ से मुझे लीडिंग इंडियन पोयट का सम्मान दिया गया है ।

पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने का श्रेय आप किसे देना चाहते हैं ?

मैं यह मानता हूं कि हर सफल आदमी की सफलता के पीछे किसी न किसी महिला का हाथ होता है । मेरी सफलता के पीछे मेरी पत्नी का हाथ है । उसके सहयोग एवं त्याग के कारण ही मैं यहां तक पहुंच सका । उसने मेरी कविताओं के लिए बहुत त्याग और का रहा है । इसके अलावा प्रदेश की जनता ने भी पूरा प्यार और सम्मान दिया । मैं अपने इस पद्मश्री को छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित करता हूं जो रात रात भर जागकर मेरी कविताओं को सुनती थी । यह उनका प्यार और सहयोग ही है, जिसने मुझे 18 जिलों की सीमा को पार कर पहले देश के स्तर पर फिर अंर्तराष्टï्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई ।

छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचाक समिति द्वारा संजीव तिवारी उर्मिला शुक्ल सम्मानित हुए

संजीव तिवारी उर्मिला शुक्ल सम्मानित हुए

रायपुर । राष्टïरभाषा सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन छत्तीसगढ़ राष्टïरभाषा प्रचाक समिति द्वारा किया जा रहा है । इस आयोजन में पहली दफे ब्लागर को सम्मानित करने के लिए किसी संस्था ने नामांकित किया है । इस अवसर पर वरिष्ठï पत्रकार रमेश नैयर को पंडित राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल राष्ट्रभाषा सद्भावना सम्मान दिया जाएगा । संगोष्ठी में मुख्य अतिथि व्यंग्यकार दिल्ली के प्रेम जनमेजय, अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जबलपुर के त्रिभुवन नाथ शुक्ल । समारोह में पहली बार ब्लाग लेखक को राष्ट्रभाषा अलंकरण से सम्मानित किया गया । ब्लाग लेखन में संजीव तिवारी, पी. श्रीनिवास राव को पत्रकारिता के लिए डॉ. उर्मिला शुक्ल को छत्तीसगढ़ी के लिए एवं माणिक विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया । विप्र वार्ता परिवार की ओर से बधाई ।

Shailendra Sharma's picture

आरक्षण देश का भक्षण

आरक्षण देश का भक्षण

रायपुर । योग गुरू स्वामी रामदेव महाराज ने शुक्रवार को कहा कि आरक्षण ने देश का भक्षण कर दिया है । यह आरक्षण नहीं आभक्षण है । जिसका मतलब है आ मुझे खा जा वे कॉलेज में आयोजित नवचेतना समारोह में बोल रहे थे ।

छात्रों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ी शक्ति हमारा उत्साह है। वहीं श्री की शक्ति है आहार व व्यायाम अच्छे आहार व व्यायाम से शरीर बलवान बनता है । उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैदा होते ही अरबों के मालिक होते हैं जन्म से ही उनके पास हजारों करोड़ रुपये होता है । लेकिन इसमें महानता नही ।स्थापित पर साम्राज्य करने वाले नहीं, खुद साम्राज्य खड़ा करने वाले महान होते हैं । उन्होंने कहा कि शरीर में बहने वाले खून, हड्डिïयों आदि का संबंध खेतों मे ंपैदा होने वाले अनाज व सब्जियों से है । इसलिए शरीर में जितनी कोशिकाएं हैं उतनी बार देश की सेवा करे, तो भी कम है । छात्रों से स्वामी जी ने कहा कि आगे बढऩे के लिए दृ़ प्रतिज्ञा जरूरी है । भगवान ने आपको सारा सामथ्र्य दिया है । क्षमता विकसित करे । एक क्षण व्यर्थ न जाने दे । सुबह से शाम तक पूरा दिन उपलब्धियों से भरा होना चाहिए ।

गीतिका मिश्रा को चार स्वर्णपदक

रायपुर । कु. गीतिका शंकर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में एमबीबीएस में चार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है । उन्होंने फाइनल पार्ट 1 में तीन स्वर्ण पदक क्रमश: कम्युनिटी मेडिसीन ईएनटी एवं क्लास टॉपर के रूप में हासिल किया । फाइनल पार्ट -2 में ऑब्स एवं गायनिक मे ंस्वर्ण पदक दिया गया । कु. गीतिका शंकर मिश्रा, वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. प्रीति मिश्रा की पुत्री है ।

श्रम कल्याण मंडल के अरूण चौबे अध्यक्ष

रायपुर । राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर के वरिष्ठï श्रमिक नेता अरूण चौबे को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है । मंडल में दुर्ग के श्री ज्ञानेन्द्र मौर्य को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है । श्री चौबे और श्री मौर्या की यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है ।

छ.ग. को 3 स्वर्ण, 1 रजत

रायपुर । (उड़ीसा) में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किए । राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ को पहली बार युवा महोत्सव में स्वर्ण पदक मिले । पांच दिवसीय युवा महोत्सव देशभर से युवा थे । बीच विभिन्न विधाओं के मुकाबले हुए । छत्तीसगढ़ से 94 युवाओं का दल इस महोत्सव में शामिल हुआ । इन युवाओं ने 18 विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी । इनमें ओडि़सी नृत्य, कुचीपुड़ी, भरतनाट्यम, कत्थक, तबला, सितार, गिटार, बांसुरी, हारमोनियम, तात्कालिक भाषण, लोकगीत, एकांगी नाटक शास्त्रीय संगीत प्रमुख है । प्रदेश के 4 युवाओं ने शानदार प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ के लियेे 4 पदक जीते । इनमे 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक शामिल है । छत्तीसगढ़ को तबला में कु. रेशमा पंडित, (रायपुर) कत्थक में विश्वजीत चक्रवर्ती (खैरागढ़) शास्त्रीय संगीत (हिन्दुस्तानी में) आकाश गोमतीकार (खैरागढ़) ने स्वर्ण पदक जीते।

पहला राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ी सम्मेलन मई में

रायपुर । राजधानी में पहली बार राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ सम्मेलन का आयोजन मई के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ी की समृद्धि एवं उसे आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लि आन्दोलन की रूपरेखा तय की जाएगी ।

राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय संरक्षक पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ राजभाषा मंच की बैठक में लिया गया मंच के प्रांतीय संयोजक नन्दकिशोर शुक्ल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि छत्तीसगढिय़ों को राष्टï्रीय स्तर पर संगठित करने और छत्तीसगढ़ की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के लिए वृहद आन्दोलन प्रारंभ किया जाए। डॉ. पांडेय ने बैठक में कहा कि देश भर के छत्तीसगढिय़ों को एकजुट किए जाने की आवश्यकता है ताकि हमें भाषाई ताकत मिले। सम्मेलन में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढिय़ों को भी आमंत्रित किया जाएगा ।
राजभाषा छत्तीसगढ़ को अब तक कार्यालयों और अन्य विभागों में लागू नहीं किए जाने पर दुख व्यक्त करते हुए मंच ने अब स्वयं छत्तीसगढ़ी को सरकारी कामकाज व्यापार व्यवसाय और रोजी रोटी की भाषा बनाने का अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया है ।

रामहृदय तिवारी का सम्मान

रायपुर । प्रसिद्ध संस्कृति कर्मी रामहृदय तिवारी को कला साहित्य व संस्कृति की पत्रिका बहुमत द्वारा रामचंद्र देशमुख बहुमत सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें भिलाई के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिति खैरागढ़ संगीत वि.वि. की कुलपति श्रीमती गीता पेंटल, वहीं राजन शर्मा, संस्कृति कर्मी राहुल सिंह, नाट्य निर्देशक राजकमल नायक वकला समीक्षक राजेश गनोदवाले अतिथि वक्ता के रूप में मौजूद रहें।

अखिलेश को टोयी अवार्ड

रायपुर । अखिलेश शर्मा को जेसीआई के टोयी अवार्ड से सम्मानित किया गया । उन्हें यह अवार्ड वाराणसी में आयोजित राष्टï्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष जी. शिवा कुमार ने प्रदान किया । श्री शर्मा को यह अवार्ड हिन्दी में कम्प्यूटर की पुस्तकें लिखने एवं तकनीकी शिक्षा में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिये दिया गया । उनकी कम्प्यूटर के क्षेत्र में 14 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है ।

संस्कृत शिक्षा केन्द्र का प्रारंभ

रायपुर । संस्कृत भारती छ्त्तीसगढ़ के तत्वावधान में बूढ़ापारा में संस्कृत गीता शिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया । विधिवत पूजा अर्चना के बाद काशीनाथ चतुर्वेदी ने उक्त केन्द्र का उद्घाटन किया । इस अवसर पर ल7्मीकातं पंडा ने संस्कृत भाषा को देववाणी बताते हुए कहा कि इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए । कार्यक्रम में श्री चतुर्वेदी ने गीता सार का विवेचनन करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा का ज्ञान अर्जन करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए ।

छ.ग. ब्राह्मïण महिलाएं सम्मानित

छत्तीसगढ़ ब्राह्मïण समाज के महिला प्रकोष्ठï द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती किरणमयी नायक ने महिला जागरण की सराहना करते कहा कि हमें वर्ष में केवल एक बार ही नहीं बल्कि पुरे वर्ष भर महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, विशेष अतिथि शक्ति विप्र महिलामंडलकी अध्यक्ष श्रीमती भारती शर्मा, अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठï अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा ने की । कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा निलिमा शर्मा, श्वेता शर्मा, डॉ. सविता शर्मा, डॉ. संध्या तिवारी, सुनीता
शर्मा आदि ने भी विचार रखे । इस मौके पर सरपंच रहते हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्रीमती श्वेता शर्मा, साहित्य क्षेत्र में प्राध्यापक डॉ. सविता शर्मा, व्यवसाय क्षेत्र के लिए श्रीमती विभा तिवारी व निगम क्षेत्र में जनहित के कार्यों के लिए श्रीमती ममता शर्मा को सम्मानित किया गया । प्रवक्ता डॉ. संध्या तिवारी ने कार्यक्रम संचालन व उपाध्यक्ष श्रीमती नीरजा शर्मा ने आभार व्यक्त किया ।

मृणाल चौबे का गौरव

रायपुर । ढाका में आयोजित सैफ गेम से लौटकर भारतीय टीम के गोल कीपर राजनांदगांव निवासी मृणाल चौबे ने कल रात मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की । मृणाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सैफ खेलों में भारतीय हॉकी टीम् ने रजत पदक जीता

है । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मृणाल चौबे ने 11 वें सैफ खेलों में अपने उत्कृष्टï प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है । अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के जरिए मृणाल ने राष्टï्रीय एवं अंतर्राष्टï्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं मे ंउत्कृष्टï प्रदर्शन किया और देश की राष्टï्रीय हॉकी टीम में जगह बनाई। यह हम सबके लिए गौरव की बात है । विप्र वार्ता परिवार की ओर से बधाई, शुभकामनाएं...।

योगेश मिश्रा सम्मानित

रायपुर । श्री चक्र महामेरू पीठम द्वारा आयोजित योगतंत्र ज्योतिष अध्यात्म सम्मेलन में राजधानी के ज्योतिषी पंडित योगेशचंद्र मिश्रा को ज्योतिष शिरोमणी की उपाधि से विभूषित किया गया । पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ महाराज की उपस्थिति में मुख्य अतिथि संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अगï्रवाल द्वारा शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर श्री मिश्रा का अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों के ज्योतिषी तांत्रिक एवं योग साधक उपस्थित थे ।
राजकमल नायक सम्मानित

भारतीय जन नाटय संघ इप्टा रायगढ़ इकाई द्वारा स्थापित शरदचन्द्र वैरागकर स्मृति रंगकर्मी सम्मान प्रदेश के सुपरिचित नाटय निदेशक राजकमल नायक को दिये जाने की घोषणा । इसके अंतर्गत 21 हजार रुपये दिए जाते है । रायगढ़ में राष्टï्रीय नाट्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्री नायक सम्मानित किये गए ।

सर्व ब्राह्मण समाज ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया

डोंगरगांव - सर्व ब्राह्मण समाज के प्रबुध्द युवा विप्रजनों की बैठक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई । जिसमें अध्यक्ष पं.  read more »

Dhananjay Tripathi's picture

हमें तुम पर नाज़ है...

अखिल मिश्र मेरिट में - प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले अखिल मिश्र ने आईएएस बनकर देश की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है । ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत अखिल मिश्र कक्षा10 ङ्क वीं में केवल2 ङ्ख अंकों के कारण मेरिट में स्थान बनाने से चुक गये थे । इसलिए इस वर्ष उन्होंने किसी प्रकार की कोई कश्री नहीं छोड़ी । व्याख्याता डॉ. के.बी. मिश्र व शिक्षिका श्रीमती गीता मिश्रा के सुपुत्र अखिल मिश्र ने प्रतिदिन10 ङ्क से12 ङ्कङ्ख घंटे अध्ययन किया । नवभारत के खेल जगत व विज्ञान से जुड़ी खबरों के दीवाने अखिल को बैडमिंटन एवं शतरंज खेल में रूचि है ।

चंद्रप्रकाश पाण्डेय मेरिट में - प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले महावीर बाल संस्कार केन्द्र अकलतरा के छात्र चंद्रप्रकाश पाण्डेय को अपनी सफलता को लेकर पूर्ण विश्वास था । रेल्वे में बुकिंग क्लर्क रामकीर्तन पाण्डेय के बड़े सुपुत्र चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने प्रतिदिन पांच से छ: घंटे अध्ययन कर यह सफलता अर्जित की है । प्रारंभ से ही मेधावी रहे चंद्रप्रकाश पाण्डेय को राज्य स्तरीय राष्ट_ीय सेवा योजना शिविर जयरामनगर में बेस्ट बालेंटियर का खिताब भी मिला था ।  read more »

Syndicate content