कवि, कविता, सम्मान, प्रथम, अखिल, साहित्य, पुरस्कार, कवि संजीव ठाकुर, प्रयोगधर्मी कृति, कहानी, उपन्यास
एन.ए.व्ही ग्रुप तथा बालाजी सलासर ग्रुप द्वारा विगत दिनों राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । हास्य कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे (दुर्ग), डॉ. शालिनी सरगम (नई दिल्ली) तथा संजीव कुमार ठाकुर (रायपुर) द्वारा लगातार ठंडी रात में स्त्रोताओं को अपनी व्यंग्य एवं धारधार रचनाओं से सराबोर
किया ।
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि श्री संजीव ठाकुर ने अपनी हास्य कविताओं से स्त्रोताओं को गुदगुदाया । उसके पश्चात उन्होंने देश में हुए आतंकवादी हमलोंपर अपनी दर्द भरी व्यंग्य कविताओं का पाठ किया ।
उन्होंने कहा -
दोस्तों में न हो इतनी खुदगर्जी के दुश्मनों पे एतबार हो जायें,
पर इंसान न हो कभी इतना जहरीला के हमें सापों से प्यार हो जायें ।
इसके पश्चात उनके द्वारा गंभीर रचनाएं देश की राजनीति एवं देश की दुर्दशा पर सुनाई जिससे दर्शकों ने उसे सिर आंख पे उठा लिया डॉ. सुरेन्द्र दुबे द्वारा छत्तीसगढ़ी में अपनी कविताओं का स-स्वर पाठ कर स्त्रोताओं कोलोट पोट कर दिया ।