परशुराम जयंती शोभायात्रा

कोरबा । सर्व ब्राह्मण सम कोरबा द्वारा त्याग, तपस्या के पथ प्रदर्शक भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । लक्ष्मीनारायण मंदिर से ब्रह्म वाटिका तक विप्रजन सपरिवार सम्मिलित होकर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की । शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी के साथ ही देश एवं समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा देश में आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने देश की एकता एवं अखंडता से संबंधित झांकियां प्रदर्शित की गयी ।

मार्ग में विभिन्न समाजों श्री गुरूसिंह सभा, पंजाबी ब्राह्मण समाज , सतपाल शर्मा, गुलशन शर्मा, इंजीनियर रामप्रसाद जायसवाल, अश्वनी केशरवानी, श्री सतवीर अग्रवाल, श्री अनूप माखीजा सत्यम बेकर्स, श्री दिनेश रावत सहित अन्य समाजों एवं बुध्दिजीवी द्वारा मार्ल्यापण तथा पूजा आरतची के साथ नाश्ता, शरबत, ठंडे पानी की व्यवस्था की गयी थी ।

यात्रा का शुभारंभ श्री देवेन्द्र पाण्डेय, अपेक्स जिला बैंक (छत्तीसगढ़) एवं पं. श्री अशोक शर्मा आयुक्त नगर निगम कोरबा द्वारा पूजा आरती कर किया गया । भजन कीर्तन जयजयकार की ध्वनि तथा शंखनाद से यात्रा मार्ग गुंजायमान हो गया । यात्रा के सामने युवा प्रकोष्ठ के युवक समाज का पताका लिये अपने वाहनों से चल रहे थे । युवा प्रकोष्ठ के बाद ब्राह्मण महिला मोर्चा की सैकड़ों सदस्यों की सहभागिता थी । समाज के सभी वरिष्ठजनों की चल समारोह में उपस्थिति एवं बंगाली तेलगू, तमिल, मराठी, गुजराती, मारवाड़ी एवं पंजाबी ब्राह्मणों की सपरिवार उपस्थिति से संपूर्ण समाज उत्साहित था ।

शोभायात्रा एवं चल समारोह अंतिम पड़ाव ब्रह्मा वाटिका था यहा ंशोभा यात्रा का स्वागत सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकाािरयों अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष श्री हरिश परसाई, श्री अरूण शर्मा, श्री अशोक तिवारी, सचिव डॉ. संजय तिवारी, श्री अखिलेश पाण्डेय, श्री बनवारी शर्मा, श्री शंकर शर्मा, श्री निमलेश मिश्रा, श्री प्रदीप शर्मा, रामनरेश दुबे, श्री ललित शर्मा, श्री इंद्रजीत शर्मा द्वारा किया गया । ब्राह्मण सम्मेलन का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की भव्य आरती एवं सरस्वती वाचन से किया गया ।

आरती श्री पं. रविशंकर जी मिश्रा के मार्गदर्शन में श्री जी.पी. शर्मा चीफ इंजीनियर विद्युत मंडल, श्री हेमंत पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी, श्री अशोक शर्मा आयुक्त समाज के वरिष्ठ पं. श्री कांशी प्रसाद पाण्डेय आदि के द्वारा की गई । समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं विभिन्न प्रान्तों के ब्राह्मण प्रतिनिधियों में श्री सतपाल शर्मा, भूषण दुबे, श्री रामनिहाल शुक्ला, राजीम , श्री जर्नादन शर्मा, श्री के.के. शर्मा, श्री आर.एस. मिश्रा, डॉ. एम.एन. उपाध्याय, विकास जोशी, श्री व्ही.के. शर्मा बालको, के.आर. वी राय , श्री काशी प्रसाद पाण्डेय, श्री अशोक शर्मा, जी.पी. शर्मा का स्वागत श्री रामगोपाल पाण्डेय, श्री बी.के. शुक्ला, एडव्होकेट, श्री व्ही.के. सारस्वत, सुरेन्द्र पाण्डेय, श्री विमल शर्मा, श्री सुरेश चौबे, श्री आर.पी. मिश्रा, श्री सी.एस. उपाध्याय, श्री दिनेश रावत, राजेन्द्र पाण्डेय, श्री कंचन चटर्जी, श्री राजकुमार जोशी, श्री बृजकिशोर तिवारी, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती उषा तिवारी श्रीमती शोभना परसाई, श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्री सुभाषधर दीवान, राजेन्द्र तिवारी दर्री, प्रदीप पाठक, रमेश पाठक, बी.एम. शर्मा, श्री राकेश मिश्रा, श्रीमती शीतल तिवारी एडव्होकेट, अजय पांडेय श्रीमती निर्मला शर्मा, शिव कुमार मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । प्रसिध्द भजन गायक श्री शिवराज शर्मा एवं चन्द्र कुमार शर्मा द्वारा भजन की प्रस्तुति क गयी ।

सर्व ब्राह्मण समाज के गठन पर विचारों के अभिव्यक्ति श्री हरिश परसाई द्वारा की गई । श्री परसाई ने अपने उद्बोधन में समाज की गठन की परिकल्पना एवं गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । सचिव डॉ. संजय तिवारी समाज के गतिविधियों के प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया गया । प्रतिवेदन के उपरान्त समाज के बुध्दिजीवियों के समक्ष सर्व ब्राह्मण के गठन के कोरबा जैसे औद्योगिक शहर में क्यों आवश्यकता महसूस हुई , इस विषय पर विचार श्री सुरेश पाठक द्वारा रखे गये । समाज के संगठनों के महत्वों का उल्लेख श्री जीवन द्विवेदी ने किया। भगवान परशुराम जी के जीवन पर श्री बृजकिशोर तिवारी द्वारा प्रकाश डाला । सामाजिक एकता में ब्राह्मण समाज के योगदान पर श्रीमती अर्चना दीवान द्वारा विचार व्यक्त किये गये । श्री अरूण शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया मंच संचालन श्री सूर्यकुमार पांडे द्वारा किया गया ।