हिमाचल प्रदेश ब्राम्हण सभा का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
हिमाचल प्रदेश ब्राम्हण सभा का प्रादेशिक द्विवार्षिक चुनाव कांगड़ा के ऐतिहासिक ज्वाला माता मंदिर के प्रांगण में
स्थित मंदिर सभागार में सम्पन्न हुए । इस सभा में हिमाचल के सभी जिलों से आये प्रतिनिधियों ने प्रदेश ब्राम्हण सभा के प्रधान महासचिव, कोषाध्यक्ष और लेखा परीक्षक का चुनाव सर्व सहमति से किया गया । प्रादेशिक चुनाव में पंडित भूषण जोशी जिला ऊना, को प्रधान पंडित प्रीतम भारती जिला कांगड़ा, को महासचिव पंडित मोहन लाल जिला मंडी को कोषाध्यक्ष व पंडित एस. आर. शर्मा जिला बिलासपुर को लेखा परीक्षक के पद पर चयनित किया गया। प्रदेश प्रधान पंडित भूषण जोशी सभी जिलों के प्रधानों से चर्चा कर अपनी कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारी नियुक्त करेंगे । नव चयनित पदाधिकाारियों को चुनाव अधिकारी ने शपथ भी दिलाई ।
इस सारे चुनाव कार्यक्रम को सूचारू रूप से संचालित करने में देहरा ब्लाक ब्राम्हण सभा और माता ज्वालामुखी पुजारी सभा का विशेष रूप से सहयोग रहा इसके लिए हिमाचल ब्राम्हण सभा इनका आभार प्रकट करता है ।
विप्र वार्ता परिवार की ओर से हिमाचल प्रदेश ब्राम्हण सभा के नव चयनित पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और आशा की जाती है कि नव चयनित पदाधिकारी प्रदेश के ब्राम्हणों को संगठित कर उनकी आशाओं को फलीभूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।
विनायक शर्मा, हिमाचल प्रदेश