कन्नौज - कान्यकुब्ज साथी संस्था के तत्वावधान में परशुराम जयंती समारोह इत्रनगरी में मनाई गई। कन्नौज में भगवान परशुराम की ननिहाल है, इस लिहाज से यहां इस पर्व को काफी श्रद्धा से मनाया जाता है। इस मौके पर ब्राह्मण परिवार के पांच युवकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया गया।
नगर के शेखाना मोहल्ला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ कालेश्वर नाथ मन्दिर में दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन रामचरित मानस पाठ का शुभारम्भ कराया गया। ब्रह्मसमाज के लोगों ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक व श्रंगार किया। सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में अर्पित तिवारी, राहुल दुबे, मोहित बाजपेयी, आशीष दुबे और अमित मिश्र को ब्रह्मचर्य धर्म का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में संस्था के संरक्षक डा. जीवन शुक्ल ने रामसनेही दुबे, शक्ति विनय शुक्ला, प्रेमलता शुक्ला को समाज के लिए की गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मुख्य अतिथि गंगा चैतन्य ब्रह्मचारी ने समाज को जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। संरक्षक डा. जीवन शुक्ल ने कहा कि रामलीला में होने वाले लक्ष्मण परशुराम संवाद का विरोध होना चाहिए, क्योंकि यह मंचन समाज को भ्रमित करता है। भगवान परशुराम के चरित्र को उसमें तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया जाता है।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमाकांत शुक्ल, अविनाश दुबे, सोम प्रकाश शुक्ल, बैकुंठ तिवारी, उमाकान्त शुक्ल, अजय मिश्र पप्पू, प्रभाकर, रामकृष्ण मिश्र, रामलखन, अनुज मिश्र कक्का, शिवजी मिश्र, रवी शुक्ल, मनीष मिश्र, अंकित दीक्षित, सचिन शुक्ल, बालकृष्ण अवस्थी, गोपाल जी मिश्र, विवेक मिश्र, पंडित प्रकाश चन्द्र मिश्र, अतुल मिश्र व मयंक शुक्ल आदि मौजूद रहे।