सर्व युवा ब्राह्मण परिषद एवं विप्र वार्ता परिवार छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान करने जा रहा है । अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन आवश्यकता है इस प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर प्रोत्साहित एवं नये अनुभव प्रदान करने की । इसी कड़ी में प्रदेश की समस्त परिक्षाओं में मेरिट (प्रावीण्यता प्राप्त ) करने वाले नव उर्जा का विवरण, साक्षात्कार का विडियो बना उसे इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित कर एक वैश्विर मंच प्रदान करेंगे इस माध्यम से विश्व की प्रतिभाओं का उनसे न केवल साक्षात्कार होगा बल्कि इस माध्यम से उनके अनुभवों का लाभ भी प्रदेश की प्रतिभाओं को प्राप्त होगा । श्री त्रिपाठी ने संस्था के अम्बादेवी मंदिर सत्ती बाजार कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है ।