श्रम कल्याण मंडल के अरूण चौबे अध्यक्ष

रायपुर । राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर के वरिष्ठï श्रमिक नेता अरूण चौबे को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है । मंडल में दुर्ग के श्री ज्ञानेन्द्र मौर्य को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है । श्री चौबे और श्री मौर्या की यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है ।
छ.ग. को 3 स्वर्ण, 1 रजत

रायपुर । (उड़ीसा) में आयोजित राष्टï्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किए । राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ को पहली बार युवा महोत्सव में स्वर्ण पदक मिले । पांच दिवसीय युवा महोत्सव देशभर से युवा थे । बीच विभिन्न विधाओं के मुकाबले हुए । छत्तीसगढ़ से 94 युवाओं का दल इस महोत्सव में शामिल हुआ । इन युवाओं ने 18 विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी । इनमें ओडि़सी नृत्य, कुचीपुड़ी, भरतनाट्यम, कत्थक, तबला, सितार, गिटार, बांसुरी, हारमोनियम, तात्कालिक भाषण, लोकगीत, एकांगी नाटक शास्त्रीय संगीत प्रमुख है । प्रदेश के 4 युवाओं ने शानदार प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ के लियेे 4 पदक जीते । इनमे 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक शामिल है । छत्तीसगढ़ को तबला में कु. रेशमा पंडित, (रायपुर) कत्थक में विश्वजीत चक्रवर्ती (खैरागढ़) शास्त्रीय संगीत (हिन्दुस्तानी में) आकाश गोमतीकार (खैरागढ़) ने स्वर्ण पदक जीते।

पहला राष्टï्रीय छत्तीसगढ़ी सम्मेलन मई में

रायपुर । राजधानी में पहली बार राष्टï्रीय छत्तीसगढ़ सम्मेलन का आयोजन मई के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ी की समृद्धि एवं उसे आठवीं अनुसूची में शामिल करन ेके लिे आन्दोलन की रूपरेखा तय की जाएगी ।

राष्टï्रीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय संरक्षक पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ राजभाषा मंच की बैठक में लिया गया मंच के प्रांतीय संयोजक नन्दकिशोर शुक्ल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि छत्तीसगढिय़ों को राष्टï्रीय स्तर पर संगठित करने और छत्तीसगढ़ की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के लिए वृहद आन्दोलन प्रारंभ किया जाए। डॉ. पांडेय ने बैठक में कहा कि देश भर के छत्तीसगढिय़ों को एकजुट किए जाने की आवश्यकता है ताकि हमें भाषाई ताकत मिले। सम्मेलन में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढिय़ों को भी आमंत्रित किया जाएगा ।

राजभाषा छत्तीसगढ़ को अब तक कार्यालयों और अन्य विभागों में लागू नहीं किए जाने पर दुख व्यक्त करते हुए मंच ने अब स्वयं छत्तीसगढ़ी को सरकारी कामकाज व्यापार व्यवसाय और रोजी रोटी की भाषा बनाने का अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया है ।
रामहृदय तिवारी का सम्मान

रायपुर । प्रसिद्ध संस्कृति कर्मी रामहृदय तिवारी को कला साहित्य व संस्कृति की पत्रिका बहुमत द्वारा रामचंद्र देशमुख बहुमत सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें भिलाई के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिति खैरागढ़ संगीत वि.वि. की कुलपति श्रीमती गीता पेंटल, वहीं राजन शर्मा, संस्कृति कर्मी राहुल सिंह, नाट्य निर्देशक राजकमल नायक वकला समीक्षक राजेश गनोदवाले अतिथि वक्ता के रूप में मौजूद रहें।