गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय के विशेष शाखा में पदस्थ उप निरीक्षक विजय नारायण शुक्ल राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे । राजधानी के पुलिस मैदान में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदेश के राज्यपाल शेखर दत्त उन्हें राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सराहनीयसेवा केलिए पुलिस पदक सेसम्मानित किया । श्री शुक्ल इससे पहले अपने सेवाकाल के दौरान लगभग चार सौ पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं । वे 1993 में अविभाजित मध्यप्रदेश के राज्यपाल के प्रमुखसलाहकार एम.के. नटराजन द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं । इसके अलावा मादक द्रव्यों की तस्करी रोकने और तस्करों को पकड़ने के अलावा सोने और चांदीके रस्मगलरों की गिरफ्तारी में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है । विप्र वार्ता परिवार की ओर से बधाई ।
कोर्ट का फैसला धार्मिक स्थलों पर लाऊड स्पीकर बजाने पर बंदिश
रायपुर । समता कालोनी के दो मंदिरों में लाउड स्पीकर का इस्तेमाल धीमी आवाज में करने का आदेश न्यायालय ने दिया है । राज्य हिन्दी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष और पत्रकार रमेश नैय्यर व व्यवसायियोंसुरेश अग्रवालकी ओर से अधिवक्ता नरेन्द्र मिश्रा ने न्यायालय में सिविल शूट पेश किया था जिसमें समता कालोनी स्थित श्याम मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम अग्रवाल और शीतला मंदिर को लेकर छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रांतीय सचिव संतराम धीवर को प्रतिवादी बनाया गया । प्रकरण के अनुसार यहां अचानक बिना किसी तरह कीसूचना के हर तीज त्यौहार में बड़े - बड़े साउंड बाक्स, लाउड स्पीकर लगाकर गाना बजाना किया जाता है । मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मिलकर आग्रह किया कि लाउड स्पीकर को धीमी आवाज में बजाया जाए । श्री नैय्यर ने याचिका में कहा कि वे लेखन के पेशे से जुड़े हुए हैं लेकिन ध्वनि प्रदूषण से उनके काम में बाधा होती है, साथ ही मानसिक पीड़ा भी होती है, श्री अग्रवाल ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है ऐसे में ध्वनि प्रदूषण से दोनों को काफी परेशानियों से गुजरता पड़ता है ।
इस पर कोर्ट ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को आदेशित किया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग केवल अपने परिसर में धीमी आवाज में करे और याचिकर्कत्ताओं के घर की ओर उसका मुंह कर उपयोग नहीं करे ।