
रायपुर प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव दुबे एवं ई.टी.वी छत्तीसगढ़ के प्रमुख श्री मोहन तिवारी का गत दिनों सम्मान किया गया ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में परिपाटी अनुसार प्रत्येक वर्ष विधानसभा की रिपोर्टिंग पर श्रेष्ठ रिपोर्टर का सम्मान विधानसभा द्वारा दिया जाता है । इस वर्ष यह सम्मान प्रिंट मीडिया के लिए श्री शिव दुबे को प्रदान किया गया । इसी प्रकार इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य कर रहे महंत लक्ष्मी नारायण दास पत्रकारिता विद्यालय के छात्र एवं युवा साथी मोहन तिवारी को गत दिनों एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकार के रूप में सम्मानित किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दोनों ही पत्रकार लंबे समय से अपने अपने क्षेत्र में युवा होने के बावजूद पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना स्थान बनाये हुए हैं । विप्र वार्ता परिवार की ओर से पत्रकार द्वय श्री मोहन तिवारी एवं श्री शिव दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।