नार्मदीय ब्राम्हण समाज ने मनाई नर्मदा जयंती, विष्णु सहस्त्रनाम

रायपुर । खारून नदी के तट पर स्थित फार्म हाउस में नर्मदा जयंती सम्पन्न हुई । कार्यक्रम में जबलपुर के श्री काशीनाथ अमलाथे, मुख्य अतिथि थे । विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री मांगीलाल गुहा थे । मां नर्मदा की स्तुति के साथ श्री विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ, नर्मदा अष्टक श्री आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री अमलाथेजी ने अपने उद्बोधन में माँ नर्मदा की रोचक उत्पत्ति के साथ एक जुट होकर समाज को नई दिशा इस पर अपने विचार प्रकट किये, विशेष अतिथि श्री मांगीलाल जी ने भी समाज की एक जुटता और भाईचारे की भूरी भुरी प्रशंसा की एवं 5000 रू. दान राशि प्रदान की ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने श्रीमती अर्चना नेगी द्वारा श्री गणेश वंदना एवं श्रीमती शोभा जोशी द्वारा नर्मदा स्तुति का गायन किया गया विभिन्न प्रतियोगिताएं भी की गई। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान भी की गई । इस अवसर पर भाग्यशाली नार्मदीय श्री राजेश बिल्लौरे एवं भाग्यशाली महिला में श्रीमती मोनिका कानूनगो को एवं महिलाओं की प्रतियोगिता में श्रीमती सोना सोहनी पुरस्कृत हुई । पूरा कार्यक्रम श्री संजय गुहे एवं श्रीमती कल्पना गुहे द्वारा आयोजित था । सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन श्रीमती स्मृति काशिव द्वारा किया गया। अंत में आभार श्री आर.एन. जोशी ने माना ।