
वरिष्ठ पत्रकार श्रीमान बबन प्रसाद मिश्र जी के विचार - वर्तमान परिवेश में इंटरनेट तकनीक से ज्ञान अर्जन समय की आवश्यकता है, किन्तु इंटरनेट का दुरूपयोग रोकने के लिए बच्चों के साथ पाठकों को भी इंटरनेट का ज्ञान व जुड़ाव रखना आवश्यक है। यह विचार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी सृजन पीठ के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार श्रीमान बबन प्रसाद मिश्रा ने आज ‘इंटरनेट पत्रकारिता से बढ़ता प्रभाव’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहे।
भाग्योदय सेवा आश्रम द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में विप्रवार्ता डॉट ओआरजी ई मेगजीन, युवा संदेश डॉट कॉम, छत्तीसगढ़ टुरिस्म डॉट इन, पित्र डॉट इन के राज्य भर के आमंत्रित प्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान मिश्रा जी ने कहा की पत्रकारों एवं समाचार पत्रों के लिए इंटरनेट एक अनिवार्य उपकरण बन गया है। इंटरनेट से पत्रकारिता एवं इंटरनेट पर पत्रकारिता दोनों बातों के लिए सावधानी आवश्यक है। इससे पत्रकारों का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है एवं इंटरनेट पत्रकारिता के क्षेत्र में असीम संभावनाएं व्याप्त हो गयी है।
जन संपर्क विभाग के अतिरिक्त संचालक एवं मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्रीमान स्वराज दास जी ने इंटरनेट पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाग्योदय सेवा आश्रम छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न सोसियल वेबसाईट के माध्यम से किए जा रहे अनूठे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्रीमान स्वाराज दास जी ने इंटरनेट पत्रकार आज विश्व व्यापी हो गए है। पत्रकारों के कार्यक्रम एवं विषय क्षेत्र में यह परिवर्तन इंटरनेट के बढ़ते प्रभावों का घोतक है। उन्होंने वर्तमान समय में हो रहे इंटरनेट के इस्तेमाल को पत्रकारिता के लिए प्राण वायु बताया।
कार्यशाला के प्रारंभ में विप्रवार्ता परिवार की ओर से प्रधान संपादक श्री अरविंद ओझा एवं संपादक श्री धनंजय त्रिपाठी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यशाला का स्वागत भाषण श्री हेमन्त तिवारी ने प्रस्तुत किया। सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष तथा विप्रवार्ता परिवार के अध्यक्ष श्री अजय त्रिपाठी ने प्रस्तावना रखते हुए भाग्योदय सेवा आश्रम द्वारा बनाई गई विभिन्न वेबसाईट के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी।
श्री त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं पर शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के अतिरिक्त प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं दर्शनिय स्थलों से संबंधित जानकारियों को छत्तीसगढ़ टूरिस्म डॉट इन वेबसाईट पर पोस्ट करने की अपील की।
कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों में हरेराम तिवारी रायगढ़, राजेश तिवारी अंबिकापुर, सूरज तिवारी धमतरी, अमित पाण्डेय बिलासपुर, जय प्रकाश गौतम कोरबा, ओमप्रकाश शर्मा भिलाई, विनय पाण्डेय देवभोग, मिथलेश वायपेयी बिलासपुर, राकेश तिवारी लोरमी, अविनाश तिवारी बलौदाबाजार, अनुराधा राव भिलाई, अनिल पाण्डेय डोंगरगढ़, सुनील कुमार शुक्ला बागबहारा, गुणानिधि मिश्रा महासमुन्द, अखिलेश्वरी शुक्ला हथबंद, ममता राय, सुनीता चंसोरिया, आरती दुबे, अजंता कविराज, करूणा तिवारी, मुकेश शर्मा, राजकुमार दुबे, अमित शर्मा, अनुराग मिश्रा, शैलेश मिश्रा, रामकिशन शर्मा, पुरूषोत्तम पाण्डेय, राजेन्द्र निगम, आयुष्मान शर्मा वेबमास्टर, तापस राय, सोमेन चटर्जी, सतीश मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, श्याम तिवारी सहित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन ममता राय ने किया।
अजय त्रिपाठी जी विप्रवार्ता वेबसाईट्स के बारे में बताते हुए :-
अजय त्रिपाठी जी अतिथ्रियों का स्वागत करते हुए :-
वरिष्ठ पत्रकार श्रीमान बबन प्रसाद मिश्र जी के विचार :-