रायपुर । रोटरी क्लब ऑफ रायपुर हेरिटेज का एक प्रतिनिधि मंडल क्लब के चार्टर प्रेसीडेन्ट एव पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल श्री शेखर दत्त से सौजन्य भेंट की । क्लब की गतिविधियों से अवगत कराने के साथ साथ राज्यपाल जी को रोटरी की मानद सदस्यता भी प्रदान की गई ।
क्लब 2 से 7 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं की प्रदर्शनी न्यूज एक्सपो का भी आयोजन
करेगा । जिसमें 100 देशों की दस हजार पत्र पत्रिकाएं प्रदर्शित की जावेगी एवं उत्कृष्टï रिर्पोटिंग के लिए पुरस्कार भी दिए जावेंगे । राज्यपाल श्री शेखर दत्त से इस प्रदर्शनी के संरक्षक बनने के लिये भी आग्रह किया गया है।
ट्रस्ट बनने के लेकर अब तक 22 वर्षों तक अहमद पटेल ही उसके सचिव रहे और अब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा को उसका सचिव बनाया जाना भी राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है । संसद भवन के पास स्थित शानदार बिल्डिंग जवाहर भवन की मिल्कियत इसी ट्रस्ट के पास है । प्रधानमंत्री रहते स्व. राजीव गांधी ने इस ट्रस्ट का निर्माण किया था । परिवार से जुड़े जितने भी ट्रस्ट है, उनकी अध्यक्ष अब सोनिया गांधी है और वे कांग्रेस अध्यक्ष रहे या न रहे इससे इस पद पर कोई फर्क नहीं पड़ता है ।
रायपुर । लोक निर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक सादे समारोह में छत्तीसगढ़ की धड़कन नामक मासिक पत्रिका का विमोचन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुनील सोनी ने की । इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कीमासिक पत्रिका अपनी निर्भिक शैली एवं निष्पक्षता के द्वारा प्रदेश वदेश की खबरोंसे आम जनता को अवगत कराएगा ऐसी मैं आशा करता हूं ।
कार्यक्रम में अजय त्रिपाठी, शैलेन्द्र शर्मा, अनुराग मिश्रा, जितेन्द्र शुक्ला, मुकेश शाह, हेमंत तिवारी, प्रकाश पुजारा, संतोष शर्मा, भावेश पिथारिया, जितेन्द्र शुक्ला, यशवं, पुरोहित, राजनारायण द्विवेदी, मनीष वोरा एवं महुवा मजुमदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
दुनिया के सबसे जांबाज लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई की काकपिट पर अब तक के पुरूष वर्चस्व को चकनाचूर करते हुए एक भारतीय युवती ने इसमें उड़ान भर इतिहास रच दिया है ।
भारतीय युवती सुमन शर्मा ने रूस में हाल ही में सम्पन न एयर शो में भारत के लिए यह गौरव अर्जित किया और सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली वह विश्व की प्रथम महिला बन गयी ।

सुखोई विमान भारतीय वायु सेना में 12 साल से है और रूस की वायु सेना का भी यह अग्रिम पंक्ति का विमान है लेकिन यह पहला मौका था जब कोई महिला इसकी काकपिट में बैठी । सुमन शर्मा वही युवती है जिन्होंने इस साल के एयरो इंडिया में अमरीकी लड़ाकू विमान एफ-16 और रूसी विमान मिग-35 में उड़ान भरी थी लेकिन सुखोई -30 एमकेआई असैनिकों की उड़ान के लिए अभी तक उसका सपना ही बना हुआ था । दुनिया भर के पायलट सुखोई में उड़ान भरने की हसरत रखते हैं लेकिन भारत की एक साधारण युवती को सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने कीर्तिमान बनान ेका अवसर दिया । read more »
रायपुर । नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा नर्मदा जयंती समारोह का आयोजन किया गया । वहीं सामाजिक लोगों ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर श्री विष्णु ब्रह्मनाम का पाठ किया ।
अध्यक्ष सुभाष चंद्र नेगी ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें गायन, वादन, फैंसी ड्रेस, खेलकूद आदि शामिल है। कार्यक्रम में मेधावी छात्र सिध्दार्थ डोंगरे वछात्रा गौरी को छात्रवृत्ति प्रदान की गई । इस मौके पर श्रीधर पारे, डॉ. भालचन्द्र शुक्ला, आरएन जोशी, विनोद काशिव, सुधीर उपरीत, संजीवगुहे, ओमप्रकाश पराशर, प्रकाश राजवैद्य आदि मौजूद थे ।
रायपुर । विप्र महाविद्यालय में महाविद्यालय के खेल प्रतिभाओं का सम्मान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे ने किया । अध्यक्षता विप्र शिक्षण समिति केअध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की । विशिष्ठ अतिथि नरेन्द्र तिवारी, एल.एन. तिवारी, अविनाश शुक्ला थे । इस मौके पर रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कीटीम का प्रतिनिधित्व करने वाले कॉलेज के खिलाड़ी अभिषेक खरे (क्रिकेट), दीपक धनवा (लम्बी कूद ) और महिला क्रिकेट में नीलम दुबे का सम्मान किया गया ।
Vipra Varta Comments Recent
5 days 15 hours ago
6 days 17 hours ago
1 week 3 days ago
2 weeks 2 days ago
2 weeks 5 days ago
2 weeks 6 days ago
3 weeks 13 hours ago
3 weeks 1 day ago
4 weeks 5 days ago
4 weeks 5 days ago