दिल्ली । पिछले 8 वर्षों से ब्राह्मïण बंधुओं की सेवा में अग्रसर इन्द्रप्रस्थ ब्राह्मïण सभा दिल्ली प्रदेश (पंजी.) का ब्राह्मïण युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक सिंधी पंचायती धर्मशाला पानी की टंकी के सामने अशोक विहार में होने जा रहा है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुके हैं । रविवार 23 मई को होने वाले इस परिचय सम्मेलन में ब्रह्मï परिणय संदर्शिका 2010 का भी विमोचन किया
जायेगा ।
ब्राह्मïण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. बाबूराम भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मïण समाज के बंधुओं के युवक युवतियों के विवाह हेतु फार्म भरे जा रहे हैं जिसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 101 रू. है । और स्मारिका नि:शुल्क वितरित की जाएगी । read more »
देश की प्रगति में युवा शक्ति को जोडऩे में हम नेतृत्व करें
आज भारत दुनिया का सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला देश है । भारत को अपनी पुरानी पहचान पर पुर्नस्थापित करने के लिए हमें आगे आना होगा । युवाओं के मामले में चीन भी भारत से पीछे है । 2001 की जनगणना के अनुसार उस समय भारत की कुल जनसंख्या 102.8 करोड़ में से 34.8 करोड़ 15 वर्ष से 34 वर्ष की आयु वर्ग में थे । यानि कुल जनसंख्या का एक तिहाई अत्यंत युवा है । हालांकि चीन की जनसंख्या भारत से अधिक है, लेकिन वहीं की सरकार द्वारा एक बच्चा पैदा करने का नियम लागू करने से वहां की य.ुवा जनसंख्या भारत से कम है और वहां जनसंख्या में अधिक आयु के लोगों का अनुपात बढ़ता जा रहा है । हालांकि भारत प्रति व्यक्ति आय के संदर्भ में दुनिया के अन्यकई देशों से कहीं पीछे है । यहां का जन स्वास्थ्य और शिक्षा का भी स्तर काफी नीचा है । गरीबी और भुखमरी की समस्या भी काफी गंभीर है । विश्व बैंक के अनुसार भारत चीन के बाद अब दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है । सरकारी नीतियों में खामियों के बावजूद भारतीय वैज्ञानिकों, उद्यमियों, मजदूरों और किसानों के अनथक परिश्रम ने भारत को दुनिया के मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान दिला दिया है । कहा जा रहा है कि 2050 तक भारत की राष्ट्रीय आय अमेरिका की राष्ट्रीय आय को भी पार कर जाएगी । read more »
भारत में युवा शक्ति की जनसंख्या 54 प्रतिशत से अधिक है । इस युवा शक्ति से सभी को बहुत उम्मीदें है । भारत को पुन: दिव्य सांस्कृतिक गौरव दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका निश्चित है, इसके लिए आवश्यक है कि युवाओं को धर्म, जाति सम्प्रदाय एवं अन्य वर्ग भेदों से परे अपने अंदर की दिव्य क्षमताओं को विकसित एवं अनुशासित ढंग से प्रयुक्त करने के लिए तैयार किया जाय ।
हर व्यक्ति मे ंदेवत्व बीज रूप में स्थित है, जब स्वभाव में दिव्यता का विकास होगा, तभी व्यक्ति मनुष्योचित आदर्शों पर चलने चलाने में समर्थ सिध्द हो सकेगा । यह विकास केवल कामना करने भर से संभव नहीं है । इसके लिए तो नियमित आध्यात्मिक साधना चाहिए । भारत वर्ष को तथा विश्व मानवता को दिव्यता का लाभ दिलाना है, तो युवाओं को इस दिशा में पूरे जोश खरोश के साथ अनुशासित ढंग से सक्रिय करना होगा ।
युवा संगठन निर्माण की फैक्टरी read more »
युवा पीढ़ी के चकाचौंध में डूबे होने की बात कहने वाले चिंताग्रस्त स्वयं अपनी आंखों से मेघावी छात्रों का 70 से 80 प्रतिशत तक सिमट जाने वाले मां-बाप मन ही मन बच्चों के 96.97 प्रतिशत तक पहुंचने पर आश्चर्य मिश्रित सुख का अनुभव करते हैं कहां भटक रही है हमारी पीढ़ी ?
बड़े-बड़े आकर्षणों के मध्य अपना लक्ष्य पा लेने की जिद ठाने हुए । सामाजिक बच्चे ज्यादा तपी निकले । संत्रास में आने वाले परीक्षा परिणामों में खरे उतरने वाले छात्रों को देखने के बावजूद यदि हम पुराना राग गाते रहें कि नई पीढ़ी लक्ष्यहीन है, उसकी सोच भोथरी है, तो इससे बड़ा अन्याय नहीं है । read more »
यूथ वेबसाईट Youth Website URL www.YuvaSandesh.com is active on schedule time 4.00PM IST and the Domain was registered at 3.40 PM IST.
यूथ वेबसाईट की पूर्व तैयारी के रूप में www.Mansarovar.in सक्रिय हो चुकी है। As prepration of Youth Website is on active at on 2.48 PM IST and the Domain was registered at 2.28 PM IST.
युवा विश्व मंच - वर्ल्ड रिकार्ड वेबसाईट - 18 जुलाई 2009 को 4.00 PM IST
विप्र वार्ता वेबसाईट www.VipraVarta.org में युवा वेबसाईट का ( यु.आर.एल. U.R.L. ) प्रसारित होगा
Yuva Vishwa Manch World Record Website URL will be published here on 18 July 2009 at 5.00 PM IST
युवा और धर्म विषय पर युवाओं का ज्ञानवर्धन एवं उनकी प्रतिभा का प्रचार एवं प्रशंसा तथा हिन्दु धर्म संस्कृति की रक्षा, प्रचार, प्रसार एवं ज्ञान के भंडार को विश्व मंच पर स्थापित करने एक इंटरनेट वेबसाईट का निर्माण दिनांक 18 जुलाई 2009 को किया जाना है। इस साईट को एतिहासिक बनाने के उद्देश्य से विश्व की कीर्तिमान बनाने की दिशा में एक कार्य योजना बनायी गई है जिसमें आप सभी हिन्दु धर्म रक्षक एवं पालक विप्रजनों का सहयोग आवश्यक है।
परम आदरणीय भाईयों एवं बहनों दिनांक 18 जुलाई 2009 को सायं 4 बजे तक लाईव इंटरनेट वेबसाईट का निर्माण किया जायेगा जिसमें रायपुर नगर के प्रबुध्दजन उपस्थित होंगे। इस युवा विश्व मंच - वर्ल्ड रिकार्ड वेबसाईट का नाम विप्रवार्ता वेबसाईट www.VipraVarta.org द्वारा तत्काल आप तक पहुंचेगा।
आपसे निवेदन है कि आप तुरंत इस युवा वेबसाईट पर अपना पंजीयन कर तत्काल बधाई संदेश या अन्य विचार हिन्दी/अंग्रेजी में प्रेषित करें।
अधिक से अधिक लोगों की कम से कम समय पूरे विश्व के लोगों की उपस्थिति यह युवा वेबसाईट विश्व कीर्तिमान बनायेगी और नेट की ऑन लाईन दुनिया हिन्दु धर्म युवा प्रतिभा प्रतिस्थापित होगी। read more »
Vipra Varta Comments Recent
1 day 18 hours ago
3 weeks 4 days ago
3 weeks 5 days ago
4 weeks 14 hours ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 4 days ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 2 days ago
7 weeks 4 days ago